Edited By suman prajapati, Updated: 07 Aug, 2025 04:20 PM

बॉलीवुड के चहेते एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने बिंदास और एनर्जेटिक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। चाहे रेड कार्पेट हो या फैंस से मिलने का कोई मौका, रणवीर हर बार अलग छाप छोड़ते हैं, लेकिन इस बार उनका एक संस्कारों से भरा अंदाज़ लोगों का दिल छू रहा है।
मुंबई. बॉलीवुड के चहेते एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने बिंदास और एनर्जेटिक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। चाहे रेड कार्पेट हो या फैंस से मिलने का कोई मौका, रणवीर हर बार अलग छाप छोड़ते हैं, लेकिन इस बार उनका एक संस्कारों से भरा अंदाज़ लोगों का दिल छू रहा है।
हाल ही में रणवीर सिंह को बांद्रा स्थित एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही वो स्टूडियो से बाहर निकले, उन्होंने अपनी कार में बैठने से पहले एक महिला को देखा, जो उनका इंतज़ार कर रही थीं। रणवीर ने न सिर्फ उन्हें पहचाना, बल्कि उनके पैर छुए, हाथ चूमे और दिल से बातचीत की।
यह पल कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने रणवीर की तारीफों की बौछार कर दी।
एक यूज़र ने लिखा – “रणवीर सिंह वाकई में दिल के भी हीरो हैं।” दूसरे ने कहा – “इसे ही तो कहते हैं असली स्टार। सभ्यता और विनम्रता का आदर्श।” वहीं, कई यूज़र्स ने उनके माता-पिता की तारीफ करते हुए लिखा कि “ऐसी परवरिश हर किसी को नसीब नहीं होती।”
वर्क फ्रंट: 'धुरंधर' में नज़र आएंगे रणवीर
फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।