Bollywood Top 10: मां बनीं 'ये है मोहब्बतें' फेम शरीन मिर्जा, अरबाज खान ने कंफर्म की बीवी शूरा की प्रेग्नेंसी

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Jun, 2025 04:49 PM

top 10 shireen mirza became mother arbaaz confirms wife shhura pregnancy

टीवी सीरियल की जानी-मानी एक्ट्रेस के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। ये और कोई नहीं बल्कि 'ये है मोहब्बतें' फेम शरीन मिर्जा हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। वहीं, हाल ही में अरबाज खान ने कंफर्म कर दिया है कि उनकी बीवी शूरा खान...

मुंबई. टीवी सीरियल की जानी-मानी एक्ट्रेस के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। ये और कोई नहीं बल्कि 'ये है मोहब्बतें' फेम शरीन मिर्जा हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। वहीं, हाल ही में अरबाज खान ने कंफर्म कर दिया है कि उनकी बीवी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

पापा को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा-आपको हर दिन याद करती हूं डैड'

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।वो कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने दिवंगत पापा अशोक चोपड़ा को याद किया। प्रियंका के पिता का निधन 2013 में कैंसर से हो गया था। पापा को याद करते हुए प्रियंका ने एक बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो उनके साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं।   

 

चिता जल रही है, लेकिन सूना है मंजर...डायरेक्टर पार्थो घोष के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा कोई स्टार 

बाॅलीवुड के मशहूर डायरेक्टर पार्थो घोष अब हमारे बीच नहीं रहे।पार्थो घोष ने माधुरी दीक्षित और मनीषा कोइराला जैसी स्टार्स के साथ फिल्में बनाई थीं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा लेकिन  जब उनका अंतिम संस्कार किया गया तो बॉलीवुड से एक भी सितारा उसमें शामिल नहीं हुआ। यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में किया गया।  

 

57 की उम्र में दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं अरबाज खान, प्रेग्नेंट हैं बीवी शूरा

 

बी-टाउन के गलियारों में बीते काफी समय से चर्चा थी कि खान परिवार में नन्हें मुन्ने की किलकारी गूंजने वाली है। खबरें थी कि अरबाज खान की पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं।  पब्लिक आउंटिंग्स में शूरा खान का बेबी बंप नजर आ रहा था, जिसके बाद से प्रेग्नेंसी की चर्चाऐं तेज हो गईं हालांकि, परिवार के किसी भी सदस्य ने इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया था। वहीं अब अरबाज खान ने कन्फर्म कर दिया है कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। 

 

गर्लफ्रेंड संग सात जन्मों के बंधन में बंधे 'बिग बॉस फेम' फुकरा इंसान के भाई, लाल जोड़े में प्यारी लगी निश्चय मल्हान की दुल्हनिया

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान दूल्हा बन गए हैं। निश्चय मल्हान ने जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रूचिका राठौड़ के साथ शादी रचाई। कपल ने शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। आप भी देख लीजिए उनकी रॉयल वेडिंग की पहली तस्वीरें....  

 

It's a Boy: मां बनीं 'ये है मोहब्बतें' फेम शरीन मिर्जा, घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

 टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स कपल के लिए ये साल बड़ी खुशियां लेकर आया है। जहां बीते दिन इशिता दत्ता के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। वहीं अब  टीवी सीरियल की जानी-मानी एक्ट्रेस के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। ये और कोई नहीं बल्कि 'ये है मोहब्बतें' फेम  शरीन मिर्जा हैं।

छुट्टियों पर थीं शिल्पा शेट्टी तभी रेस्टोरेंट में हुई विदेशी महिला से बहस! पति राज रौब में बोले-'जानती नहीं हम कौन हैं'

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय पति राज कुंद्रा और  परिवार के साथ क्रोएशिया में हैं। उन्होंने वहां पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी बीच शिल्पा शेट्टी को लेकर एक खबर सामने आई जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। खबर है कि  शिल्पा और उनकी टीम ने वहां पर एक विदेशी टूरिस्ट के साथ बहस की। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस तो नहीं दिख रही है लेकिन आवाज सुनकर दावा किया जा रहा है कि ये शिल्पा की ही है।  

टीवी की ‘पार्वती’ के साथ बड़ा फ्रॉड, जिंदगी भर की कमाई ले उड़ा करीबी, एक्ट्रेस बोलीं- अब दोबारा सब कुछ शुरू करना पड़ेगा
   
टीवी सीरियल 'देवों के देव... महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के साथ हाल ही में एक बड़ा स्कैम हो गया है। दरअसल, एक्ट्रेस और उनके पति कुणाल वर्मा एक बड़े फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। दोनों के साथ पैसों की धोखाधड़ी हुई है, जिससे कपल को बड़ा झटका लगा है। इस बात की जानकारी पूजा और कुणाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है और बताया कि इस धोखाधड़ी के बाद उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गईं और अब उन्हें दोबारा सब कुछ शुरू करना पड़ेगा।

 


Bigg Boss 19 के लिए इस मशहूर दिवंगत एक्टर के बेटे को किया गया अप्रोच, स्टार किड ने ऑफर को मारी लात
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ के बाद अब इसके 19वें सीजन को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। बिग बॉस के नए सीजन के लिए एक के बाद एक सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया जा रहा है। इसी बीच शो के मेकर्स ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के उस सितारे के बेटे को अप्रोच किया, जो अब इस दुनिया में नहीं है। अब आप सोचिए ऐसा कौन सा दिवंगत स्टार है, जिसके बेटे को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। तो आइए जानते हैं आखिर कौन है वो शख्स

 


रियल लाइफ 'सावित्री' बनीं जेनेलिया! पति रितेश की लंबी उम्र के लिए रखा  वट सावित्री व्रत, बरगद के पेड़ पर धागा बांध की पूजा

रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अपने हर अंदाज से हमेशा फैंस का दिल जीतती हैं। फिर वो उनका कोई लुक हो, फनी वीडियो हो या लोगों के साथ पेश आने का तरीका हो। रितेश की पत्नी सिर्फ प्रोफेशनल और मॉडर्न ही नहीं, बल्कि संस्कारी भी हैं। हाल ही में उनका ये अंदाज एक वीडियो में देखने कोमिला, जिसमें वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा करती दिख रही हैं। फैंस जेनेलिया के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
 

दिव्या दत्ता ने बताया क्यों हैं 47 साल की उम्र में कुंवारी, कहा-एक बेकार सी शादी में बंधने से बेहतर है कि खुद ही खुद का ख्याल रखें

 

दिव्या दत्ता बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है। एक्ट्रेस 47 साल की हो गई हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर खुलकर बात की और बताया कि आखिर ये ऑप्शन उन्होंने क्यों चुना।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!