गर्लफ्रेंड संग सात जन्मों के बंधन में बंधे 'बिग बॉस फेम' फुकरा इंसान के भाई, लाल जोड़े में प्यारी लगी निश्चय मल्हान की दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Jun, 2025 12:08 PM

abhishek malhan s brother nischay malhan marries ruchika rathore

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान दूल्हा बन गए हैं। निश्चय मल्हान ने जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रूचिका राठौड़ के साथ शादी रचाई। कपल ने शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। आप भी देख लीजिए उनकी रॉयल वेडिंग की पहली...

मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान दूल्हा बन गए हैं। निश्चय मल्हान ने जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रूचिका राठौड़ के साथ शादी रचाई। कपल ने शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। आप भी देख लीजिए उनकी रॉयल वेडिंग की पहली तस्वीरें....

PunjabKesari

ये शादी हिमाचल प्रदेश की शांत पहाड़ियों में बसे आईटीसी होटल, तवलीन, चैल में हुई है। जहां मल्हान परिवार और राठौर परिवार के क्लोज फ्रेंड्स और रिलेटिव्स पहुंचे थे। अपने खास दिन के लिए रुचिका लाल लहंगे और कुंदन से बनी जूलरी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।वहीं निश्चय भी सफेद शेरवानी में किसी प्रिंस से कम नहीं दिख रहे। 

PunjabKesari


एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं और उन पर फूलों की बारिश होती दिख रही है। दोनों के गले में सफेद फूलों की माला दिख रही है और वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। निश्चय और रुचिका के इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दी हैं।

PunjabKesari

बता दें कि इस कपल की लवस्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी जब वे कॉलेज में एक-दूसरे से मिले थे।उन्होंने दिसंबर 2024 में बेहद शानदार तरीके में धूमधाम से सगाई की थी। 

PunjabKesari

बताया जाता है कि निश्चय ने आईआईटी दिल्ली से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई की है और यूट्यूबर बनने से पहले एक एमएनसी में काम किया। वह अपने कॉमेडी से भरे स्केच, कॉन्टेंट की वजह से भारत के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिएटर्स में से एक बन गए। वहीं रुचिका राठौर भी यूट्यूब की दुनिया में एक शानदार डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!