पापा को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा-आपको हर दिन याद करती हूं डैड'

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Jun, 2025 11:10 AM

priyanka chopra remembers her late father ashok chopra

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।वो कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने दिवंगत पापा अशोक चोपड़ा को याद किया। प्रियंका के पिता का निधन 2013 में कैंसर से हो गया था। पापा को याद करते हुए प्रियंका ने एक बचपन...

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।वो कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने दिवंगत पापा अशोक चोपड़ा को याद किया। प्रियंका के पिता का निधन 2013 में कैंसर से हो गया था। पापा को याद करते हुए प्रियंका ने एक बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो उनके साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है वो वेकेशन की लग रही है जिसमें वो बर्फ में बैठकर अपने पापा के साथ एंजॉय कर रही हैं। दोनों के ही चेहरे पर एक क्यूट स्माइल है जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'आपको रोज याद करती हूं डैड।' इसके साथ ही पिंक हार्ट इमोजी पोस्ट की है। 

PunjabKesari

बता दें प्रियंका ने पापा के निधन के कुछ दिन बाद ही काम पर वापसी कर ली थी। उन्होंने अपनी फिल्म मैरी कॉम की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस रोल के लिए उन्हें फिजिकल पावर और इमोशनल डेप्थ की जरुरत थी। उन्होंने एक बार फिल्म फेस्टिवल में बताया था कि उन्होंने उस मुश्किल समय में खुद को कैसे संभाला था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वो एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी29 में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!