Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Sep, 2019 04:15 PM

मुंबई में बुधवार रात वॉग ब्यूटी अवॉर्ड 2019 का आयोजन किया गया। यहां बॉलीवुड के कई स्टार अलग- अलग अंदाज में स्पॉट हुए।
बॉलीवुड तड़का टीम. मुंबई में बुधवार रात वॉग ब्यूटी अवॉर्ड 2019 का आयोजन किया गया। यहां बॉलीवुड के कई स्टार अलग- अलग अंदाज में स्पॉट हुए। शो में सभी सितारे ब्यूटी के मामले में एक-दूसरे को मात दे रहे थे। वहीं, एक्ट्रेस सुरवीन चावला भी किसी से कम नहीं दिखाई दे रही थीं। इस लुक में सुरवीन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
अवॉर्ड शो में सुरवीन ने सिल्वर पिंकिश कलर का बैकलेस गाउन पहना हुआ है, गाउन सिल्वर कलर की कढ़ाई से कढ़ा हुआ है, जो कैमरे के सामने उसके ग्लेमर्स को बढ़ा रहा है। यह फैला हुआ गाउन ऊपर से स्लीवलेस और नीचे से जमीन को टच कर रहा है।

इस लुक को कम्पलीट करते हुए सुरवीन ने साफ्ट ब्लैक हेयर्स का जूड़ा, नैक में सिल्वर नेकलेस पहना हुआ हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। सुरवीन की यह तस्वीरें देखकर फैंस अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि वो एक बच्चे की मां हैं।

काम की बात करें, तो सुरवीन एक बेबी गर्ल को जन्म देने के बाद सुर्खियों में हैं। सुरवीन चावला ने 'हेट स्टोरी 2' के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी और जल्द ही वह अपकमिंग फिल्म 'क्रीचर 3डी' में नज़र आएंगी।

Surveen Chawla images

Surveen Chawla Pictures
