Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Aug, 2025 01:49 PM

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 15 अगस्त कोन्यूयॉर्क में अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्यक्तिगत और सांस्कृतिक उत्सव का दिन मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खुशीभरे अवसर की झलकियां शेयर कीं। उत्सव के पलों के साथ ही एक्ट्रेस ने अपने "प्यारे भारत" को...
लंदन: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 15 अगस्त कोन्यूयॉर्क में अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्यक्तिगत और सांस्कृतिक उत्सव का दिन मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खुशीभरे अवसर की झलकियां शेयर कीं। उत्सव के पलों के साथ ही एक्ट्रेस ने अपने "प्यारे भारत" को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। दरअसल, इस दिन एक्ट्रेस ने आजादी के जश्न के साथ-साथ अपने सास-ससुर की 40वीं एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की। इसके साथ ही देवर के बर्थडे का जश्न भी मनाया।
इस मौके पर प्रियंका और निक ने अपने पेरेंट्स के लिए एक ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा। इसकी झलक अब एक्ट्रेस ने फैंस के साथ भी शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा की सास का इस एनिवर्सरी पार्टी में ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। वहीं एक्ट्रेस के ससुर अपनी वाइफ से ट्विनिंग करते दिखे। प्रियंका के लुक की बात करें तो इस मौके पर प्रियंका ने हरे रंग की ड्रेस पहनी और अपने बालों को बन में बांधा। निक टक्सीडो में नजर आए।

एनिवर्सरी पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपनी सास को किस कर उनपर प्यार लुटाती हुई नजर आई।

वहीं एक फोटो में प्रियंका और निक की सिजलिंग और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आए।

एक तस्वीर में, प्रियंका और निक ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि फ्रैंकलिन जोनास और उनकी गर्लफ्रेंड एना ओल्सन उनके पास खड़े हैं।

एक तस्वीर में डेनिस और केविन जोनास सीनियर पार्टी वेन्यू के अंदर हाथ पकड़े हुए साथ-साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
