परिवार संग स्पेन में छुट्टियों का लुत्फ उठाती दिखीं ईवा लॉन्गोरिया, स्टाइलिश लुक से खींचा फैंस का ध्यान

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Aug, 2025 05:59 PM

eva longoria was seen enjoying holidays in spain with family

हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'डेस्परेट हाउसवाइव्स' की स्टार ईवा लॉन्गोरिया हाल ही में स्पेन के शहर मारबेला में स्पॉट हुईं, जहां वो अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। 50 वर्षीय एक्ट्रेस अपने पति जोस बास्टन और 7 साल के बेटे सेंटियागो...

स्पेन. हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'डेस्परेट हाउसवाइव्स' की स्टार ईवा लॉन्गोरिया हाल ही में स्पेन के शहर मारबेला में स्पॉट हुईं, जहां वो अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। 50 वर्षीय एक्ट्रेस अपने पति जोस बास्टन और 7 साल के बेटे सेंटियागो के साथ धूप से सराबोर इस दिन को एन्जॉय करती नज़र आईं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

 PunjabKesari
लुक की बात करें तो इस आउटिंग के लिए ईवा ने बेहद बोल्ड और स्टाइलिश आउटफिट चुना। उन्होंने एक व्हाइट, ट्रांसपेरेंट रोम्पर पहना जिसमें आगे की ओर डीप नेकलाइन थी, जिसने उनके ग्लैमर को और बढ़ा दिया। इस रोम्पर के नीचे उन्होंने सफेद बिकिनी सेट कैरी किया, जिसमें हल्का टॉप और मैचिंग बॉटम्स था।

PunjabKesari
अपने लुक को पूरा करने के लिए ईवा ने ओपन-टो सैंडल्स पहने और गोल्डन क्रॉस पेंडेंट वाली नेकलेस से अपने आउटफिट को एक क्लासिक टच दिया। उन्होंने लंबे झुमके पहन रखे थे, जो उनके लुक को और निखार रहे थे। इसके साथ ही, उन्होंने एक वॉकर स्टाइल पर्स कैरी किया, जो उनके कैज़ुअल लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।

PunjabKesari

ईवा ने धूप से बचने के लिए सिर पर एक ट्रेंडी हैट भी पहन रखी थी, जबकि उनके घने ब्राउन बाल हल्की वेव्स में खुले हुए थे जो उनके फेसकट और लुक को परफेक्ट फ्रेम दे रहे थे।

PunjabKesari

इस फैमिली आउटिंग के दौरान बिल्कुल रिलैक्स और खुश दिखाई दीं। उनके पति जोस बास्टन और बेटा सेंटियागो भी साथ में मौजूद थे और तीनों ने साथ में गर्मी के मौसम का खूब आनंद उठाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!