Sridevi Death Anniversary: बेटी जाह्नवी की पसंद पर मां को नहीं था यकीन, खुद चुनना चाहती थीं सही जीवनसाथी

Edited By Mehak, Updated: 24 Feb, 2025 01:01 PM

sridevi death anniversary

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की शादी अपनी पसंद के लड़के से करवाना चाहती थीं। जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी मां को उनकी पसंद पर भरोसा नहीं था, इसलिए वह खुद उनके लिए सही जीवनसाथी तलाशना चाहती थीं।...

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनकी फिल्मों को आज भी दर्शक उतना ही पसंद करते हैं। हालांकि, श्रीदेवी को इस दुनिया से गए कई साल हो चुके हैं, लेकिन वह आज भी फैंस की यादों में जिंदा हैं।

श्रीदेवी को जाह्नवी की पसंद पर नहीं था भरोसा

श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की शादी खुद अपनी पसंद के लड़के से करवाना चाहती थीं। जाह्नवी ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उनकी मां को उनकी पसंद पर भरोसा नहीं था, इसलिए वह खुद उनके लिए एक अच्छा लाइफ पार्टनर चुनना चाहती थीं।

PunjabKesari

मां खुद करना चाहती थीं सही लड़के की तलाश

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया था, 'मां मुझसे कहती थीं कि उन्हें मेरे जजमेंट पर भरोसा नहीं है। इसलिए वे खुद मेरे लिए एक सही पार्टनर की तलाश करेंगी। क्योंकि मैं बहुत जल्दी किसी के भी प्यार में पड़ जाती हूं।'

PunjabKesari

शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं जाह्नवी?

इन दिनों जाह्नवी कपूर का नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन उन्हें कई बार साथ देखा गया है। जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी शिखर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

PunjabKesari

कैसा लड़का चाहिए जाह्नवी को?

जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शादी के लिए कैसे लड़के को पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए जो टैलेंटेड हो और अपने काम को लेकर एक्साइटेड हो। मैं उसे देखकर प्रेरित हो सकूं और उससे कुछ नया सीख सकूं। इसके अलावा, उसका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा होना चाहिए।'

PunjabKesari

फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं श्रीदेवी

गौरतलब है कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया था। हालांकि, उनकी बेहतरीन फिल्मों और शानदार अभिनय की वजह से वह आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!