ननद और पति संग वेकेशन पर निकलीं सोनाक्षी सिन्हा, प्यार की बाहों में ढलते सूरज को निहारती दिखीं Mrs. Iqbal

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Nov, 2024 10:32 AM

sonakshi sinha zaheer iqbal enjoy family holiday with his sister sanam ratansi

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इसी साल जून के महीने में शादी की है। दोनों अब बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। आए दिन सोनाक्षी और जहीर को एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। इस बीच सोनाक्षी पति जहीर और ननद सनम रतनसी संग...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इसी साल जून के महीने में शादी की है। दोनों अब बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। आए दिन सोनाक्षी और जहीर को एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। इस बीच सोनाक्षी पति जहीर और ननद सनम रतनसी संग वेकेशन पर निकल गई हैं।

PunjabKesari

 

इस वेकेशन ट्रिप से सोनाक्षी ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। सामने आईं तस्वीरों में सोनाक्षी को मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है।

PunjabKesari

 

 

एक तस्वीर में कपल ढलते सूरज को निहार रहा है। कपल एक दूजे की बाहों में सुकून के पल बिता रहा है

PunjabKesari

 

। लुक की बात करें तो सोनाक्षी नेको-ऑर्ड सूट पहना था और लाल बिंदी के साथ लुक को पूरा किया। दूसरी ओर, ज़हीर ने सफेद टी-शर्ट और भूरे रंग की कार्गो पैंट पहनी हुई है। वह 2 बैग के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

एक अन्य तस्वीर में जहीर इकबाल अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को गले लगाते हुए नज़र आ रहे हैं और वे शांत सूर्यास्त का आनंद ले रहे हैं। 

PunjabKesari


सोनाक्षी ने इस साल 23 जून को मुंबई में अपने घर पर अपने चाहने वालों की मौजूदगी में ज़हीर से शादी की थी। इस निजी शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!