'काश हम ऐसे ही..पति विजय के भाई के बर्थडे पर रश्मिका का खास पोस्ट, फोटो में येलो ट्विनिंग करते दिखे देवर-भाभी

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Mar, 2026 04:56 PM

rashmika s special post on husband vijay s brother anand devrakonda birthday

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक्टर विजय देवरकोंडा संग शादी के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी ससुराल फैमिली संग रस्मों रिवाजों और यादगार पल बनाने में बिजी हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने देवर आनंद देवरकोंडा के नाम एक बेहद...

मुंबई. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक्टर विजय देवरकोंडा संग शादी के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी ससुराल फैमिली संग रस्मों रिवाजों और यादगार पल बनाने में बिजी हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने देवर आनंद देवरकोंडा के नाम एक बेहद प्यार पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। तो आइए डालते हैं एक नजर इस पोस्ट पर..


दरअसल, रश्मिका मंदाना के देवर यानी एक्टर विजय देवरकोंडा के भाई आनंद का आज बर्थडे है। ऐसे में एक्ट्रेस ने उसके दिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। रश्मिका ने अपने देवर संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'आनंद देवरकोंडा, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप शूटिंग के लिए बाहर गए हुए हैं, हम सब आपको बहुत याद कर रहे हैं। उम्मीद है आपका काम अच्छे से चल रहा होगा। विज्जू ने बताया कि जब ये फोटो क्लिक हुई थी, तब हम मछलियों को आवाज दे रहे थे। काश हम हमेशा ऐसे ही मछलियों को बुलाने के लिए इतने पागल बने रहें।'

PunjabKesari


इस फोटो में देवर-भाभी ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों येलो टी-शर्ट में मछलियों को आवाज देते नजर आ रहे हैं।


बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी में कई शानदार पलों में रश्मिका और उनके देवर आनंद के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। इतना ही नहीं, आनंद ने शादी के बाद भाभी संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उनका परिवार में खुले दिल से स्वागत भी किया था। 


 कौन हैं आनंद देवरकोंडा?
विजय के भाई आनंद देवरकोंडा एक एक्टर हैं, जो खासकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। वो 'डोरासानी', 'मिडिल क्लास मेलोडीज' और 'बेबी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!