Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2026 12:41 PM

आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ गुरुवार, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के लिए खास प्रिव्यू शो रखे थे, लेकिन शो देखने निकले दर्शकों को निराश होना पड़ा।...
मुंबई. आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ गुरुवार, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के लिए खास प्रिव्यू शो रखे थे, लेकिन शो देखने निकले दर्शकों को निराश होना पड़ा। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में किसी वजह से कई शो रद्द हो गए। वहीं, अब हाल ही में इस गलती के लिए निर्देशक आदित्य धर ने फैंस से माफी मांगी है और इसके पीछे वजह भी बताई है।
फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से कुछ जगहों पर शो रद्द हो गए। खासकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन के कई शो प्रभावित हुए। हिंदी वर्जन के ज्यादातर शो शाम 5 बजे से ठीक चल रहे हैं, जबकि तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे। मलयालम और कन्नड़ शो कल सुबह से चलेंगे।
आदित्य धर ने अपने X अकाउंट पर माफी मांगते हुए लिखा कि अगर आपके थिएटर में डब वाला वर्जन नहीं चल रहा, तो आप रिफंड ले सकते हैं या हिंदी वर्जन को सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।
टीम ने कहा कि असुविधा के लिए बहुत खेद है, लेकिन फैंस का प्यार उनके लिए बहुत कीमती है।
बता दें, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।