Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2026 04:29 PM

संगीतकार और निर्देशक पलाश मुछाल पिछले दिनों क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग अपने रिश्ते और बाद में शादी टूटने को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे। हालांकि, कुछ समय बाद पलाश इन सबसे बाहर निकलकर अपनी आगामी फिल्म के निर्देशन में जुट गए। उनकी इस फिल्म में...
मुंबई. संगीतकार और निर्देशक पलाश मुछाल पिछले दिनों क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग अपने रिश्ते और बाद में शादी टूटने को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे। हालांकि, कुछ समय बाद पलाश इन सबसे बाहर निकलकर अपनी आगामी फिल्म के निर्देशन में जुट गए। उनकी इस फिल्म में एक्ट्रेस डेजी शाह लीड रोल में नजर आएंगी। इसी बीच हाल ही में डेजी शाह ने पलाश मुछाल और स्मृति के रिश्ते को लेकर बात की और उनके फिर से साथ आने की उम्मीद जताई।
हाल ही में मिस मालिनी के साथ बातचीत में डेजी शाह ने बताया कि स्मृति मंधाना से शादी रद्द होने के बाद पलाश ने अपनी अगली निर्देशित फिल्म के लिए उनसे सीधे संपर्क करने में हिचकिचाहट दिखाई।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें दो-तीन अनजान लोगों के फोन आए, जिन्होंने दावा किया कि पलाश एक फिल्म बना रहे हैं और उन्हें उसमें लेना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें यह तरीका अजीब लगा, क्योंकि उनकी पलाश की बहन पलक से गहरी दोस्ती है। इसलिए एक्ट्रेस ने कहा कि अगर पलाश सच में उनसे संपर्क करना चाहते, तो वे सीधे उनसे या पलक के माध्यम से संपर्क करते। इसलिए यह समझ से परे है कि अजनबी लोग यह संदेश क्यों पहुंचा रहे हैं।
डेजी ने आगे कहा कि इसके बाद मैंने पलाश को एक मैसेज भेजा, जिसमें मैंने इस बारे में पूछा। तब उन्होंने कहा, ‘जी मैडम, यह सच है, लेकिन हाल की परिस्थितियों के कारण, मैं व्यक्तिगत रूप से किसी को फोन नहीं कर रहा हूं क्योंकि बात बिल्कुल अलग मोड़ ले सकती है।’ बाद में उन्होंने कहानी सुनाई और मैंने इस प्रोजेक्ट में आगे बढ़ने में अपना इंटरेस्ट दिखाया।
पलाश के निजी जीवन को लेकर डेजी शाह ने कहा कि मैं निजी जीवन से पेशेवर जीवन में आसानी से ध्यान दे सकती हूं। मुझे नहीं लगता कि निजी जीवन का पेशेवर जीवन पर कोई असर पड़ना चाहिए। सबसे पहले तो, मुझे नहीं पता कि असलियत क्या है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। हमें सच में नहीं पता कि क्या गड़बड़ हुई क्योंकि यह दो परिवारों के बीच का मामला है। हम यहां बैठकर मीडिया से सुनी बातों के आधार पर राय बना रहे हैं। हमें नहीं पता कि असल सच्चाई क्या है और इसका मतलब यह नहीं है कि मैं महिला पक्ष की बात को नकार रही हूं। मैं बस निष्पक्ष हूं।
साथ ही डेजी शाह ने कहा कि उन्होंने मुझसे पेशेवर तौर पर संपर्क किया था। तो मैं भला किसी को उसके बाहरी रूप से आंकने वाली कौन होती हूं? मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों पक्षों में सब कुछ ठीक हो जाए। वे एक साथ आ जाएं क्योंकि वे वास्तव में एक प्यारी जोड़ी हैं।

पिछले साल होनी थी पलाश-स्मृति की शादी
बता दें, पलाश मुच्छल और स्मृति की शादी पिछले साल 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन एक दिन पहले ही शादी रद्द होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि बाद में पलाश और स्मृति ने खुद अपने शादी रद्द होने की खबर को कंफर्म किया था। हालांकि, इसके टूटने के पीछे उन्होंने कोई कारण नहीं बताया था।