शम्मी कपूर का बेटा आदित्य 67 की उम्र में हुआ ग्रेजुएट, कहा- बहुत देर बाद एहसास हुआ पढ़ाई कितनी जरुरी है

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Aug, 2023 01:26 PM

shammi kapoor son aditya raj kapoor graduated at the age of 67

कहते हैं पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। आप किसी भी उम्र में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। आज तक कई लोगों बड़ी उम्र में पढ़ाई कर मिसाल भी पेश कर चुके हैं। अब ऐसा ही कुछ दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने किया है। आदित्य 67 साल की उम्र...

बॉलीवुड तड़का टीम. कहते हैं पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। आप किसी भी उम्र में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। आज तक कई लोगों बड़ी उम्र में पढ़ाई कर मिसाल भी पेश कर चुके हैं। अब ऐसा ही कुछ दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने किया है। आदित्य 67 साल की उम्र में ग्रेजुएट हो गए हैं। उन्होंने फिलोसिफी में अपनी ग्रेजुएशन की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने ग्रेजुएट होने पर बात भी की।


 

PunjabKesari

आदित्य राज कपूर ने ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस बात का बहुत देर से एहसास हुआ कि पढ़ाई कितनी जरुरी है, जिसके बाद उनकी बेटी तुलसी ने उन्हें प्रोत्साहित किया और उन्होंने पढ़ाई की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Raj Kapoor (@lordfusebox)

मीडिया से बातचीत में आदित्य ने बताया कि उन्होंने फिलॉसिफी में ग्रेजुएशन की डिग्री इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से ली है। उन्होंने कहा- मेरे पास पढ़ाई करने के मौके थे, लेकिन मैंने कभी उनकी तरफ नहीं देखा। इन वर्षों में, मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ लेकिन यह पर्याप्त नहीं था, जब मैंने अपने अंदर खालीपन महसूस किया तभी मुझे शिक्षा के महत्व का एहसास हुआ।


PunjabKesari

 

आदित्य ने बताया कि दो हफ्ते पहले मैं 59.67% अंकों के साथ पास हुआ। फिलॉसिपी ऑनर्स में मैं सेकेंड क्लास पास हुआ।  ईगनू बहुत सपोर्टिव रहा है। गोवा में उनके रिजनल डायरेक्टर हैं। वो बहुत ही हेल्पफुल हैं। आदित्य ने फिलॉसिपी में मास्टर डिग्री के लिए अपना नामांकन नहीं कराया है।

उन्होंने आगे कहा- उनकी इस उपलब्धि से उनकी फैमिली बेहद खुश और एक्साइटेड हैं। मैंने ये अपनी मां गीता बाली के लिए किया है। ये सब मेरे गुरु का प्रभाव है। मेरे गुरु- भोले बाबा। वह चाहते थे मैं अलग बनूं, तो मैं बन गया।


आदित्य ने बताया कि उन्होंने 61 साल की उम्र में दोबारा पढ़ाई करना शुरू किया। इस उम्र में उन्हें कॉमर्स या बिजनेस की डिग्री की जरुरत नहीं थी। भूगोल में दिलचस्पी नहीं थी। विषय के चुनाव के बारे में आदित्य ने कहा- पिछले कुछ वर्षों में अस्तित्व में बने रहने के मेरे संघर्ष में जिस चीज ने मुझे हमेशा आकर्षित किया है, वह है 'मनुष्य का विचार'। मनुष्य वैसा क्यों सोचता है जैसा वह सोचता है? उसे क्या सोचने पर मजबूर करता है? यह और मेरा आध्यात्मिक अनुभव मुझे दर्शन के द्वार तक ले गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!