Ex हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में करिश्मा कपूर ने नहीं मांगा हिस्सा,सूत्र बोला- 'बच्चे असली उत्तराधिकारी, उन्हें मिलेगा हक'

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Jul, 2025 12:15 PM

karisma kapoor not asked for share in ex husband sunjay kapur property

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का हो गया। संजय कपूर की 12 जून 2025 को आकस्मिक मौत हो गई थी। निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति और विरासत को लेकर अटकलें सुर्खियों में छाई हुई हैं। रिपोर्ट्स में दावा...

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का हो गया। संजय कपूर की 12 जून 2025 को आकस्मिक मौत हो गई थी। निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति और विरासत को लेकर अटकलें सुर्खियों में छाई हुई हैं।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करिश्मा संजय की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांग रही हैं। ये खबर तब सामने आई जब दिवंगत बिजनेसमैन की मां रानी कपूर ने अपने बेटे की मौत के हालातों पर शक जताया है हालांकि पारिवारिक सूत्रों ने अब इन खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन किया। एक वेबपोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार  संजय कपूर के परिवार के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि उनके निधन के बाद करिश्मा कपूर का किसी भी विरासत या संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई दखल नहीं है। उन्होंने कहा कि ये अटकलें निराधार हैं।

PunjabKesari

 

सूत्र ने कहा- 'वो किसी भी तरह से किसी भी विरासत या संपत्ति से जुड़े मामलों में शामिल नहीं हैं। बच्चे असली उत्तराधिकारी हैं और उन्हें उनका हक मिलेगा। करिश्मा का ध्यान इस समय केवल अपने बच्चों की भलाई पर है।'इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने कई चौंकाने वाले दावे किए थे। उन्होंने कहा था कि बेटे की शोकसभा में उनसे दबाव डालकर डॉक्युमेंट्स पर साइन करवाए थे।

PunjabKesari

बता दें कि करिश्मा ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं कियान और समायरा। साल 2016 में इनका तलाक हो गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!