30000Cr की प्रॉपर्टी पर विवाद: प्रिया सचदेव के बाद अब संजय कपूर की सौतेली बेटी सफीरा ने हटाया पिता का सरनेम

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Aug, 2025 03:35 PM

after priya sachdev sunjay kapur stepdaughter safira changes surname

12 जून 2025 को करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। संजय कपूर के निधन के 1 महीने बाद अब फैमिली ड्रामा और उनके 30,000 करोड़ की विरासत के लिए उत्तराधिकार विवाद हो रहा है। खबर है कि संजय की मां रानी कपूर...


मुंबई: 12 जून 2025 को करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। संजय कपूर के निधन के 1 महीने बाद अब फैमिली ड्रामा और उनके 30,000 करोड़  की विरासत के लिए उत्तराधिकार विवाद हो रहा है। खबर है कि संजय की मां रानी कपूर और उनकी वाइफ प्रिया सचदेव के बीच सब ठीक नहीं चल रहा और वहीं पिछले दिनों खबर आई थी करिश्मा भी इसमें अपना हिस्सा मांग रही हैं लेकिन बाद कहा गया कि एक्ट्रेस नहीं बल्कि उनके बच्चों को हक मिलेगा।

PunjabKesari

इन सबके बीच करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखीं, जो प्रॉपर्टी विवाद की तरफ इशारा कर रहा है। अब इन सारी खबरों के बीच नया अपडेट ये है कि संजय कपूर की सौतेली बेटी और प्रिया सचदेव की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा ने अपना सरनेम बदल लिया है।

PunjabKesari

प्रिया और विक्रम की बेटी सफीरा ने भी हाल ही में सोशल मीडिया ( सफीरा चटवाल था) से अपना सरनेम चटवाल हटा लिया है। अब इस छोटी सी बदलाव ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। 

PunjabKesari

ग्लोबल ऑटोमोटिव कंपोनेंट कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन रहे संजय कपूर अपने पीछे अथाह सम्पत्ति के साथ विशाल पर्सनल और कॉर्पोरेट रिश्तों का जाल छोड़ गए। उनके निधन के तुरंत बाद उनकी वाइफ प्रिया सचदेव (जो एक मॉडल और बिजनेसवुमन हैं) ने इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर रख लिया और कॉमस्टार के बोर्ड सदस्य के रूप में अपने नए रोल के लिए खुद को तैयार कर लिया।

PunjabKesari

 

गौरतबल है किसंजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की। करिश्मा कपूर और संजय कपूर दो बच्चों समायरा और कियान के पेरेंट्स बने। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए और 2016 में दोनों ने तलाक ने लिया। करिश्मा से तलाक के बाद भी संजय अपने बच्चों को पूरा वक्त देते थे और उनका ध्यान रखते थे।  करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर एक्ट्रेस प्रिया सचदेव के साथ रिलेशनशिप में आए। दोनों की मुलाकात विदेश में हुई। 5 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2017 में शादी की। प्रिया तलाकशुदा और एक बेटी की मां है। संजय कपूर और प्रिया सचदेव के यहां 2018 में बेटे ने जन्म लिया। संजय अपने बेटे के साथ सौतेली बेटी यानी प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी का भी ध्यान रखते थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!