BJP लीडर के बेटे संग प्यार के कसीदे पढ़ रही हैं पटौदी खानदान की बेटी, अर्जुन बाजवा संग गुरुद्वारा पहुंची सारा

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Jul, 2025 04:08 PM

sara ali khan visits gurudwara with rumoured boyfriend arjun pratap bajwa

बी-टाउन के गलियारों में इस समय पटौदी खानदान की लाडली बेटी सारा अली खान के इश्क के चर्चे हैं। उनका नाम BJP लीडर के बेटे अर्जुन बाजवा के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में सारा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह (अर्जुन बाजवा) के साथ गुरुद्वारा में जाती दिख...


मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय पटौदी खानदान की लाडली बेटी सारा अली खान के इश्क के चर्चे हैं। उनका नाम BJP लीडर के बेटे अर्जुन बाजवा के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में सारा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह (अर्जुन बाजवा) के साथ गुरुद्वारा में जाती दिख रही हैं।

PunjabKesari

सारा अली खान व्हाइट सूट पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने सिर को दुपट्टे से कवर किया है। वहीं अर्जुन बाजवा भी उनके पीछे-पीछे ही कैजुअल कपड़ों में नजर आते हैं। दोनों को अलग कार में बैठते हुए देखा जा सकता है। सारा हाथ हिलाकर अर्जुन को बाय-बाय भी कहती हैं।

PunjabKesari

 

 दिलचस्प बात यह है कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों को साथ देखा गया हो। इससे पहले भी सारा उनके साथ वेकेशन मनाते दिख चुकी हैं। पहले सारा अली खान, अर्जुन बाजवा के साथ गोवा और राजस्थान वेकेशन पर भी नजर आई थीं, जहां से दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

PunjabKesari

इसके अलावा दोनों एक साथ केदारनाथ भी गए थे। बीते हफ्ते दोनों का एक और वीडियो सामने आया था, हिमाचल प्रदेश के जहालमत पाटन वैली, लाहौल स्पीति का था। दोनों को एक साथ मैगी प्वाइंट पर देखा गया था। 

कौन हैं अर्जुन बाजवा?


अर्जुन बाजवा का पूरा नाम अर्जुन प्रताप बाजवा है। वे एक सुपर मॉडल, एक्टर, और MMA फाइटर होने के साथ-साथ एक राजनीतिक परिवार से भी ताल्लुक रखते हैं। अर्जुन के पिता फतेह जंग सिंह बाजवा पंजाब के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब उपाध्यक्ष के पद पर हैं। इससे पहले वे कांग्रेस विधायक भी रह चुके हैं। अर्जुन ने फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने 2013 में फिल्म ‘स्लिंग’ में मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर प्रभु देवा को असिस्ट भी किया था। इसके अलावा वे ऑस्कर-नॉमिनेटेड डायरेक्टर गिरीश मलिक की फिल्म 'बैंड ऑफ महाराजा' में भी नजर आ चुके हैं।

 

  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!