धर्मेंद्र के निधन के 4 महीने बाद सामने आई पहली पत्नी प्रकाश कौर की तस्वीर, बेटे सनी देओल ने जाहिर किए जज्बात

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Mar, 2026 03:52 PM

after dharmendra passing a photo of his first wife prakash kaur surfaces

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका परिवार गहरे शोक में है। बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले इस एक्टर ने 24 नवंबर 2025 को अंतिम सांस ली थी। उनके निधन से उनका पूरा परिवार टूट गया था। वहीं, अब करीब चार महीने बाद धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने...

मुंबई. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका परिवार गहरे शोक में है। बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले इस एक्टर ने 24 नवंबर 2025 को अंतिम सांस ली थी। उनके निधन से उनका पूरा परिवार टूट गया था। वहीं, अब करीब चार महीने बाद धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ एक भावुक तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस को सुकून दे रही है।

 

इस तस्वीर में सनी देओल अपनी मां के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। दोनों हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की ओर देख रहे हैं। सनी ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ “मां” लिखा और साथ में दिल वाले इमोजी जोड़े, जो उनके जज्बातों को साफ तौर पर बयां करता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

सेलेब्स और फैंस का मिला प्यार

इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने भी हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया। वहीं अनुपम खेर और राहुल देव जैसे कई सेलेब्स ने भी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी और परिवार के लिए अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।

‘लाहौर 1947’ को लेकर चर्चा में सनी

काम की बात करें तो सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!