बेटी की जन्मजात बीमारी पर छलका वरुण धवन का दर्द, कहा- वह ठीक से चल या दौड़ नहीं पाती थी

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Mar, 2026 10:33 AM

varun dhawan reveals his daughter s congenital condition

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्सपोज करते हैं। उन्होंने पत्नी नताशा दलाल संग साल 2024 में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने लारा रखा है। हालांकि, कपल ने अब तक अपनी लाडली का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया...

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्सपोज करते हैं। उन्होंने पत्नी नताशा दलाल संग साल 2024 में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने लारा रखा है। हालांकि, कपल ने अब तक अपनी लाडली का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। वहीं, हाल ही में एक्टर ने अपनी लाडली की जन्मजात बीमारी के बारे में खुलासा किया और बताया कि उसे डीडीएच (Developmental Dysplasia of the Hip) के कारण भागने दौड़ने में दिक्कत होती थी।


हाल ही में 'बी अ मैन, यार' के  एपिसोड में वरुण धवन ने अपनी बेटी की बीमारी के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को जन्म से डीडीएच (हिप का डिवेलपमेंटल डिसप्लेसिया) नामक बीमारी थी, जिसके कारण वह ठीक से चल या दौड़ नहीं पाती थी। 

इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि इससे ठीक होने के लिए बच्ची को एक प्रोसीजर से गुजरना पड़ा और अब धीरे धीरे वो ठीक हो रही है।

PunjabKesari

 

वरुण धवन ने पैरेंट्स को सलाह दी कि उन्हें अपने बच्चों के डेवलपमेंट से जुड़े साइन का ध्यान रखना चाहिए तभी डीडीएच जैसी दिक्कतों का पता चल पाता है। 

वरुण धवन ने खुलासा किया कि उन्हें बेटी की बीमारी के बारे में तब पता चला जब वह करीब डेढ साल की हो गई थी। उन्होंंने कहा- 'मेरी बेटी को डीडीएच है, जिसमें हिप का जोड़ अपनी जगह से खिसक जाता है। एक पैर लंबा और एक छोटा हो जाता है जिसकी वजह से चलने में ऊपर-नीचे नजर आता है। ऐसे में आप ठीक से चल या दौड़ नहीं सकते।' 

 

Hip Surgery Treatment को लेकर वरुण ने कहा, 'गठिया और स्लिप डिस्क का पता जल्दी चल जाता है। वेस्ट में इसका बहुत अच्छा इलाज जन्म से ही होता है, भारत में हर जगह इतना नहीं है लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो इसका इलाज करते हैं। उसे सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। एक ही प्रक्रिया में प्रोसीजर में हिप को वापस अपनी जगह पर लाया गया। लेकिन उन्हें स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। यानी उन्हें ढाई महीने तक कास्ट में रहना पड़ा, जो बेहद मुश्किल था। उसे बेहोश किया गया और फिर जब होश आया तो कास्ट में ही थी। अब कास्ट निकल चुकी है। मैं इस पर एक किताब लिखना चाहता हूं।' 


बता दें कि वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से साल 2021 में शादी रचाई थी और फिर एक साल बाद 3 जून 2024 को बेटी का लारा का स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!