‘Billionaire’ पर सस्पेंस: क्या अर्जुन रामपाल का रोल माल्या–मोदी से इंस्पायर्ड!

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 27 Mar, 2026 02:19 PM

suspense over  billionaire  is arjun rampal s role inspired by mallya and lalit

हंसल मेहता की अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ की घोषणा के साथ ही इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हंसल मेहता की अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ की घोषणा के साथ ही इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अर्जुन रामपाल इसमें एक ताकतवर उद्योगपति की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी कहानी महत्वाकांक्षा, सत्ता और नैतिक पतन के इर्द-गिर्द घूमती है।

भले ही निर्माता इसे पूरी तरह काल्पनिक बता रहे हैं, लेकिन कहानी में नजर आ रही समानताओं ने अटकलों को हवा दे दी है।

सबसे ज्यादा चर्चा विजय माल्या और ललित मोदी जैसे विवादित कारोबारी चेहरों को लेकर हो रही है। माल्या की भव्य जीवनशैली और नाटकीय पतन, वहीं मोदी की सत्ता के गलियारों में पकड़ और कॉर्पोरेट संघर्ष—दोनों ही इस किरदार से मेल खाते नजर आते हैं।

सूत्रों के मुताबिक ‘बिलियनेयर’ का मुख्य किरदार किसी एक व्यक्ति पर आधारित नहीं है, बल्कि कई वास्तविक हस्तियों के गुणों का मिश्रण हो सकता है, जिससे कहानी और ज्यादा प्रभावशाली बनती है।

हंसल मेहता इससे पहले भी ‘स्कैम’ जैसी चर्चित सीरीज में सच और फिक्शन के बीच की रेखा को बारीकी से पेश कर चुके हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिलहाल मेकर्स ने कहानी को लेकर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इतना तय है कि ‘बिलियनेयर’ सत्ता, सफलता और उसकी कीमत की एक दिलचस्प कहानी पेश करेगी।

इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। लेखन अनुभाव चोपड़ा और शांतनु सागर का है, जबकि प्रभलीन संधू ने इसे ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह शो अमेज़न एमएक्स प्लेयर की बढ़ती ओरिजिनल लाइनअप का हिस्सा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!