Edited By suman prajapati, Updated: 04 Jul, 2025 05:24 PM
'कांटा लगा' स्टार शेफाली जरीवाला को गुजरे हुए करीब एक हफ्ते होने वाले हैं। शेफाली जरीवाला ने देर रात 27 जून 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया। 42 की उम्र में शेफाली ने अंतिम सांस ली। पत्नी शेफाली के चले जाने से पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। वहीं...
मुंबई. 'कांटा लगा' स्टार शेफाली जरीवाला को गुजरे हुए करीब एक हफ्ते होने वाले हैं। शेफाली जरीवाला ने देर रात 27 जून 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया। 42 की उम्र में शेफाली ने अंतिम सांस ली। पत्नी शेफाली के चले जाने से पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। वहीं अब बीवी की मौत के 6 दिन बाद उन्होंने पहला इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। दूसरी तरफ, बोनी कपूर की बिजनेसमैन बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। लंबे समय से रोहन ठक्कर को डेट करने के बाद अंशुला ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उनसे सगाई कर ली हैं। अंशुला ने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
फेमस TV एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़: 14 साल के इकलौते बेटे ने 49वीं मंजिल से कूदकर दी जान
गुजराती टीवी सीरियल्स की एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस के इकलौते बेटे का निधन हो गया है। जी हां, एक्ट्रेस के 14 साल के बेटे ने बुधवार शाम मुंबई के कांदिवली में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।। सूत्रों के अनुसार, मां ने बेटे को ट्यूशन जाने के लिए कहा था। इसी को लेकर आपस में मतभेद हुआ था। फिर उसने 49वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले पति को तलाक दे दिया था।
दुल्हन बनेगी कपूर खानदान की लाडली: घुटनों पर बैठ बाॅयफ्रेंड ने किया प्रपोज,अंगूठी पहते ही अंशुला ने LipKiss कर लुटाया प्यार
बोनी कपूर की बिजनेसमैन बेटी अंशुला कपूर जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। लंबे समय से रोहन ठक्कर को डेट करने के बाद अंशुला ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उनसे सगाई कर ली हैं। अंशुला ने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अंशुला को रोहन ने न्यू यॉर्क के आइकॉनिक सेंट्रल पार्क में घुटनों पर बैठ कर शादी के लिए प्रपोज किया था। रोहन ठक्कर ने अंशुला को डायमंड रिंग पहनाई।
उर्फी जावेद और निकिता लूथर बनीं 'द ट्रेटर्स' की विनर, दोनों हसीनाओं में बंटे ₹70,05,000
करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 1 को उनका विनर मिल गया है। शो की ट्राॅफी उर्फी जावेद और निकिता लूथर के सिर सजी। आखिरी एपिसोड में उर्फी और निकिता ने अपने साथी मासूम सुधांशु पांडे के साथ-साथ हर्ष गुजराल और पूरव झा को वोट देकर बाहर कर दिया। दोनों के बीच 70 लाख का इनाम भी बांटा गया।
शेफाली जरीवाला की मौत के 6 दिन बाद पति का पहला पोस्ट
'कांटा लगा' स्टार शेफाली जरीवाला को गुजरे हुए करीब एक हफ्ते होने वाले हैं। शेफाली जरीवाला ने देर रात 27 जून 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया। 42 की उम्र में शेफाली ने अंतिम सांस ली। पत्नी शेफाली के चले जाने से पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। शेफाली को अंतिम विदाई देते हुए पराग का पत्नी के पार्थिव शरीर को आखिरी बार चूमना और उसकी अस्थियों को सीने से लगाकर रोना बिन कहे कपल के प्यार को बयां कर गया था। वहीं अब पराग त्यागी ने बीवी की मौत के बाद पहला इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि वो 'सबकी मां' थी। इसके अलावा उन्होंने फैंस से अफवाहों से दूर रहने की भी गुजारिश की है।
टूट गई 'चिंकी- मिंकी' की जोड़ी:सुरभि और समृद्धि ने इंस्टा पर शेयर की Bad News, एक साथ खूब कमाई थी दौलत-शोहरत
बाॅलीवुड में रिश्ते बनते और बिगड़ना कोई नई बात नहीं हैं। बीते कुछ समय से कई भाई बहन एक दूसरे से नाता तोड़ चुके हैं। फिर चाहे कक्कड़ परिवार में भाई-बहन का रिश्ता टूटना हो या फिर अमाल मलिक का परिवार से रिश्ता तोड़ना हो। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। ये और कोई नहीं बल्कि फेमस ट्विव और एंटरटेनर्स सुरभि और समृद्धि मेहरा हैं जिन्हें “चिंकी- मिंकी” के नाम से जाना जाता है। जी, हां दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। एक जैसे दिखने की वजह से लोग इन्हें पहचान नहीं पाते थे और यही बात आगे चलकर इनकी पहचान बन गई। दोनों ने पढ़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहना शुरू किया।
कार्डियक अरेस्ट ने ली एक और जान:घर में मृत पाए गए 'रेजरवोयर डॉग्स' फेम माइकल मैडसेन, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर माइकल मैडसेन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 67 साल की उम्र में माइकल मैडसेन ने अंतिम सांस ली। इस खबर से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने एक्ट्रेस द्वारा दाखिल वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट को रद्द करने की मांग की थी। यह फैसला जस्टिस अनीश दयाल ने 4 जुलाई को सुनाया, जिससे उनके कानूनी मोर्चे पर परेशानी और बढ़ गई है।
कभी नहीं बनाएंगे सीक्वल..शेफाली की मौत के बाद 'कांटा लगा' के डायरेक्टर्स का बड़ा फैसला
टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन से पूरा मनोरंजन जगत शोक में डूबा हुआ है। महज 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। शेफाली जरीवाला को साल 2002 में आए सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ के जरिए रातों रात लोकप्रियता मिली थी। वहीं, अब ‘कांटा लगा’ के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू ने शेफाली को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट की।
बॉर्डर 2 में दिलजीत की वापसी तय, FWICE ने हटाया बैन कहा- हमने इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें छूट दी
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ कई दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सरदार जी 3' और आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। जहां सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी से विवाद खड़ा हुआ, वहीं इसी विवाद की आंच बॉर्डर 2 पर भी पड़ी। कुछ संगठनों और सिनेमा कर्मचारियों की संस्था FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने दिलजीत पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि अब इस मामले में नया मोड़ आया है। FWICE ने एक्टर पर लगे बैन को हटाने का फैसला ले लिया है।
नए घर में होना था शिफ्ट, अचानक मालिक ने कर दिया मना..Flying Beast वाले गौरव तनेजा पर आन पड़ी मुसीबत, वजह जान हो जाएंगे हैरान
मुंबई. कई बार इंसान पर अचानक ऐसी मुसीबत आन पड़ती है कि उसे समझ नहीं आता कि एक दम वो क्या करे। कुछ ऐसी ही परिस्थिति फेमस यूट्यूबर और व्लॉगर फ्लाइंग बीस्ट के नाम से पहचाने जाने वाले गौरव तनेजा की भी है। दरअसल, हाल ही में गौरव को नए किराए के घर में शिफ्ट होना था, लेकिन अचानक मकान मालिक ने डील कैंसिल कर दी। अब वे टेंशन में हैं और समझ नहीं पा रहे कि वो क्या करें। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में अपना दर्द और इस नौबत की वजह का खुलासा किया है।