Edited By suman prajapati, Updated: 06 Aug, 2025 05:36 PM
साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक के बाद एक कई स्टार्स के निधन से पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। अब कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज की मौत हो गई है। उन्होंने 34 की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर अनेकल बलराज के...
मुंबई. साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक के बाद एक कई स्टार्स के निधन से पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। अब कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज की मौत हो गई है। उन्होंने 34 की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर अनेकल बलराज के बेटे संतोष बलराज पीलिया से जूझ रहे थे। उनका इलाज कर्नाटक के एक हाॅस्पिटल में चल रहा था और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के आकस्मिक निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। यह दुखद घटना 12 जून 2025 को लंदन में उस समय घटी जब वे पोलो खेल रहे थे। शुरुआत में यह कहा गया कि मधुमक्खी के काटने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, लेकिन अब उनके निधन की असल वजह सामने आ गई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
कन्नड़ सिनेमा को बड़ा झटका! पिता के निधन के 3 साल बाद संतोष बलराज की मौत,परिवार में अब सिर्फ विधवा मां
साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक के बाद एक कई स्टार्स के निधन से पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। अब कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज की मौत हो गई है। उन्होंने 34 की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर अनेकल बलराज के बेटे संतोष बलराज पीलिया से जूझ रहे थे। उनका इलाज कर्नाटक के एक हाॅस्पिटल में चल रहा था और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।
उत्तराखंड में बादल फटने पर सिहर उठे स्टार्स: सारा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर तो उर्वशी ने फैंस से की मदद करने की गुजारिश
5 अगस्त को मंगलवार को उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। धराली गांव और हर्षिल आर्मी कैंप के ऊपर दो बड़े लैंड स्लाइड हुए, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। उत्तराखंड के खीरगाड़ इलाके में बादल फटने की घटना ने गांव को बर्बाद कर दिया। उसके तमाम वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए, जो कि दहला देने वाले थे। इस घटना से बाॅलीवुड स्टार्स भी सिहर उठे। उन्होंने उत्तरकाशी की जनता के लिए संवेदनाएं बयां की।
मां की साड़ी पहन अवार्ड फंक्शन में पहुंची काजोल,51वे बर्थडे पर एक्ट्रेस को मिला राज कपूर पुरस्कार
5 अगस्त को काजोल ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। उनका ये बर्थडे काफी खास रहा। दरअसल, इस दिनकाजोल को उनके दशकों लंबे फिल्मी करियर और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार 2025 के दौरान मुंबई में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया जो उनके शानदार करियर को सच्ची श्रद्धांजलि माना गया।
'मिर्जापुर' की गोलू ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशीयाना, करोड़ों में हैं श्वेता त्रिपाठी के अपार्टमेंट की कीमत
'मिर्जापुर' की गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने हाल ही में मुंबई में रियल एस्टेट में बड़ा निवेश किया। श्वेता से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स रियल एस्टेट में इन्वेस्ट कर चुके हैं। कोई घर खरीद रहा है तो कोई बेच रहा है। अब श्वेता त्रिपाठी ने अपना सपनों का आशीयाना खरीदा है जो मुंबई के चेंबूर में स्थित है। यह एरिया मुंबई के तेजी से विकसित हो रहे रेजिडेंशियल एरिया में से एक है।
2 बच्चों के पिता को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर! धनुष की बहनों संग एक्ट्रेस का दिखा खास बाॅन्ड
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हैं। बी-टाउन के गलियारों में मृणाल ठाकुर और धनुष के लव अफेयर्स के चर्चे हैं। दोनों के डेटिंग रूमर्स तब फैलने शुरू जब धनुष 'सन ऑफ सरदार' के इवेंट में गेस्ट लिस्ट में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें मृणाल की बर्थडे पार्टी में भी स्पॉट किया गया। तब से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है।
शेडी होटल में अकेले छोड़ा और धमकाया...सारा खान ने दिल्ली के इवेंट ऑर्गनाइजर्स पर लगाया शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का आरोप
'सपना बाबुल का... बिदाई' की साधना उर्फ एक्ट्रेस सारा खान का एक वीडियो सामने आया है। उसमें उन्होंने एक इवेंट के ऑर्गनाइजर्स पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बेसिक सुविधाएं भी नहीं दी गई थी और इससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई।
The Walking Dead फेम केली मैक का 33 की उम्र में निधन, एक साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस
हॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आ रही है। नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ‘द वॉकिंग डेड’ की एक्ट्रेस केली मैक अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस का 33 साल की उम्र में कैंसर के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
संजय कपूर की मौत की असली वजह आई सामने, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के आकस्मिक निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। यह दुखद घटना 12 जून 2025 को लंदन में उस समय घटी जब वे पोलो खेल रहे थे। शुरुआत में यह कहा गया कि मधुमक्खी के काटने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, लेकिन अब उनके निधन की असल वजह सामने आ गई है।
बयान से बवालः पूरे इवेंट में काजोल ने बोली मराठी, हिंदी बोलने की गुजारिश पर किया इंकार, कहा-जिसे समझना है, समझ ले
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस एक इवेंट में भी शामिल हुईं, जहां वो हिंदी भाषा में न बोलने को लेकर बात करती नजर आईं। अब एक्ट्रेस का ये बयान खूब वायरल हो रहा है और इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' पर विवाद, तमिलनाडु में बैन की मांग
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की नई फिल्म ‘किंगडम’, जिसे हिंदी में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज़ किया गया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी बनी हुई हैै। इस बीच, तमिलनाडु में इसे लेकर विवाद बढ़ रहा है और बैन की मांग उठ रही है।