मां की साड़ी पहन अवार्ड फंक्शन में पहुंची काजोल,51वे बर्थडे पर एक्ट्रेस को मिला राज कपूर पुरस्कार

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Aug, 2025 11:13 AM

kajol receives the raj kapoor award on her 51st birthday

5 अगस्त को काजोल ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। उनका ये बर्थडे काफी खास रहा। दरअसल, इस दिनकाजोल को उनके दशकों लंबे फिल्मी करियर और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार...

मुंबई: 5 अगस्त को काजोल ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। उनका ये बर्थडे काफी खास रहा। दरअसल, इस दिनकाजोल को उनके दशकों लंबे फिल्मी करियर और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार 2025 के दौरान मुंबई में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया जो उनके शानदार करियर को सच्ची श्रद्धांजलि माना गया।

PunjabKesari

 

काजोल ने इस खास दिन पर अपनी मां, प्रसिद्ध अभिनेत्री तनुजा, के साथ पहुंचीं। इस खास मौके पर काजोल ने अपनी मां की पुरानी साड़ी पहनकर मंच पर शिरकत की।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना काजोल के लिए सबसे यादगार पलों में से एक रहा।

PunjabKesari

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल को हाल ही में फिल्म 'सरज़मीन' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!