'मिर्जापुर' की गोलू ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशीयाना,  करोड़ों में हैं श्‍वेता त्र‍िपाठी के अपार्टमेंट की कीमत

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Aug, 2025 11:25 AM

mirzapur fame shweta tripathi buys apartment in mumbai s chembur for 3 crore

मिर्जापुर' की गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने हाल ही में  मुंबई में रियल एस्टेट में बड़ा निवेश किया। श्वेता से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स रियल एस्टेट में इन्वेस्ट कर चुके हैं। कोई घर खरीद रहा है तो कोई बेच रहा है। अब श्वेता त्रिपाठी ने अपना सपनों...

मुंबई: 'मिर्जापुर' की गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने हाल ही में  मुंबई में रियल एस्टेट में बड़ा निवेश किया। श्वेता से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स रियल एस्टेट में इन्वेस्ट कर चुके हैं। कोई घर खरीद रहा है तो कोई बेच रहा है। अब श्वेता त्रिपाठी ने अपना सपनों का आशीयाना खरीदा है जो मुंबई के चेंबूर में स्थित है। यह एरिया मुंबई के तेजी से विकसित हो रहे रेजिडेंशियल एरिया में से एक है।

PunjabKesari

 

श्वेता त्रिपाठी के इस नए अपार्टमेंट की कीमत 3 करोड़ है। रियल एस्टेट एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स को मिले डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह प्रॉपर्टी सुप्रीम बुलेवार्ड बिल्डिंग की 9वीं फ्लोर पर स्थित है। बिल्डिंग का डेवलपर सुप्रीम यूनिवर्सल ने निर्माण किया है। इसमें 938 स्क्वायर फुट यूजेएबल एरिया है।

PunjabKesari

श्वेता त्रिपाठी के इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन 22 जुलाई को किया गया। इसके लिए एक्ट्रेस ने 15 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई हालांकि, श्वेता ने स्टांप स्टाम्प ड्यूटी में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी जाने वाली छूट का लाभ उठाया। उन्हें दो कार पार्किंग भी मिलीं जिनकी कीमत लगभग 32,000 रुपए प्रति स्क्वायर फुट है।

PunjabKesari


 करियर की बात करें तो श्वेता त्रिपाठी पहली बार फिल्म 'मसान' से चर्चा में आई थीं जिसमें उन्होंने विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था पर स्टारडम वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से मिला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!