Edited By suman prajapati, Updated: 01 Apr, 2026 12:57 PM

सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी व एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है। इतना ही नहीं, सारा ने अपनी कमाई के दम पर प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है। अब हाल ही में...
मुंबई. सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी व एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है। इतना ही नहीं, सारा ने अपनी कमाई के दम पर प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई में बड़ी डील की है। सारा ने अपने एक बंगले को 5 साल के लिए लीज पर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अली खान ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित अपने एक बंगले को पांच साल के लिए किराए पर दिया है। इस डील की कुल वैल्यू करीब 4.14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शुरुआती तौर पर इस बंगले का मासिक किराया 6.5 लाख रुपये तय किया गया है।

इस बंगले को ‘प्रोडिजी मॉन्टेसरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी ने लीज पर लिया है। किराएदार ने इसके लिए 20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किया है। यह एग्रीमेंट 1 मई 2026 से प्रभावी होगा और इसमें तीन साल का लॉक-इन पीरियड रखा गया है। इसके अलावा, तीसरे साल से हर साल किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान भी शामिल किया गया है।
बता दें, सारा की यह प्रॉपर्टी ओल्ड लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की एक सोसाइटी में स्थित है और करीब 4,500 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें ग्राउंड फ्लोर के साथ एक अतिरिक्त फ्लोर भी शामिल है, जो इसे रहने या कमर्शियल इस्तेमाल के लिए काफी आकर्षक बनाता है।
सिर्फ सारा अली खान ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई अन्य सितारे भी रियल एस्टेट में निवेश कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित, श्रद्धा कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।