निखिल द्विवेदी ने ‘सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स’ को दी नई पहचान, 8 साल पूरे होने पर लॉन्च किया नया लोगो

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 01 Jun, 2026 05:07 PM

nikhil dwivedi gives saffron magicworks a new identity

फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स’ की नई ब्रांड पहचान का अनावरण करते हुए एक नया एनिमेटेड लोगो जारी किया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स’ की नई ब्रांड पहचान का अनावरण करते हुए एक नया एनिमेटेड लोगो जारी किया है। यह खास मौका इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 1 जून को उनकी पहली प्रोड्यूसर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की रिलीज के आठ वर्ष पूरे हुए हैं।

नया लोगो सिर्फ कंपनी की विजुअल आइडेंटिटी में बदलाव नहीं है, बल्कि निखिल द्विवेदी के लिए एक बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक महत्व भी रखता है। यह एक ऐसी याद को समर्पित है जो समय के साथ और भी गहरी होती जाती है। लोगो के माध्यम से उन पीढ़ियों को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनके प्यार, संस्कार और स्मृतियां हमारे जीवन का हिस्सा बनी रहती हैं, भले ही वे हमारे बीच मौजूद न हों।

इस नई पहचान के बारे में बात करते हुए निखिल द्विवेदी ने कहा कि 1 जून 2018 को उनकी बतौर निर्माता पहली फिल्म रिलीज हुई थी और आज, उसी दिन, वह सैफ्रॉन की नई पहचान दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह लोगो जीवन की उन यादों से प्रेरित है जो हमेशा हमारे साथ रहती हैं और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा, “कुछ पल हमेशा के लिए दिल में बस जाते हैं। कुछ यादें हमारी जिंदगी से भी लंबी होती हैं। लेकिन जिंदगी हमें लगातार आगे बढ़ने और कुछ नया रचने के लिए प्रेरित करती है। सूरज हर दिन उगता है, चाहे हम हों या न हों।”

सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स ने अपनी स्थापना के बाद से विभिन्न जॉनर और फॉर्मेट की कहानियों को मंच प्रदान किया है। कंपनी ने ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी सफल फिल्म से अपने सफर की शुरुआत की, जिसके बाद ‘दबंग 3’ और हाल ही में विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित ‘CTRL’ जैसी परियोजनाओं का निर्माण किया। अनन्या पांडे अभिनीत ‘CTRL’ को समीक्षकों से भी सराहना मिली थी।

अपने नौवें वर्ष में प्रवेश कर रहे सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स के लिए यह नया लोगो केवल एक नया प्रतीक नहीं, बल्कि भविष्य की ओर बढ़ते हुए नई कहानियां गढ़ने और रचनात्मकता को लगातार आगे बढ़ाने की सोच का प्रतिनिधित्व करता है। कंपनी की इस नई पहचान का सार एक सरल लेकिन प्रभावशाली विचार में समाहित है—“सूरज उगता है।”

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!