‘धुरंधर 2’ की सफलता से खुश होकर डायरेक्टर की पत्नी ने रणवीर को गिफ्ट की करोड़ों की कार! चमचमाती गाड़ी के साथ वीडियो वायरल

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Mar, 2026 04:50 PM

dhurandhar 2 director s wife gifts ranveer singh a car worth crores

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म को जहां दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं, यह बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर कमाई कर रही है। अब तक इस फिल्म ने 1100 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म...

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म को जहां दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं, यह बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर कमाई कर रही है। अब तक इस फिल्म ने 1100 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म की सफलता के बीच हाल ही में रणवीर को एयरपोर्ट पर नई कार के साथ स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि एक्टर को यह कार डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ ने गिफ्ट की है।

 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह को यह नई कार ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने गिफ्ट की है। कहा जा रहा है कि यामी ने रणवीर को ये लग्जरी कार धुरंधर 2 की सफलता से खुश होकर गिफ्ट की है।


 
खबरों के मुताबिक, यामी गौतम ने फिल्म की सफलता के बीच रणवीर सिंह को लगभग 5 करोड़ रुपये की लग्जरी जीएमसी हमर गिफ्ट की है।

वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर चमचमाती नई कार से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ बात की और केक भी काटा। इस दौरान रणवीर ने केक अपने हाथ में पकड़ा और अपने उस फैन के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया। इसके बाद वह तस्वीरें खिंचवाकर एयरपोर्ट से रवाना हो गए।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट बॉक्स पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!