'मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व..जया प्रदा ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की तारीफ, लोगों से भी की देखने की अपील

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Mar, 2026 03:01 PM

jaya prada praises ranveer singh dhurandhar 2 appeals to public to watch it

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फैंस के साथ कई सेलेब्स भी धुरंधर 2 की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस जया प्रदा ने भी...

मुंबई. रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फैंस के साथ कई सेलेब्स भी धुरंधर 2 की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस जया प्रदा ने भी फिल्म देखी और इसकी जमकर तारीफ की।

जया प्रदा ने हाल ही में ANI से बात करते हुए सभी से फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' देखने की अपील की और इसके सभी कलाकारों की जमकर तारीफ की।

PunjabKesari


जया प्रदा ने कहा, 'यह एक शानदार फिल्म है। यह ऐसी फिल्म है जो लोगों ने इतने सालों से नहीं देखी है। मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। बुरी बातें कहना बहुत आसान होता है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने काम किया, जिस तरह से उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी और जिस तरह से सभी कलाकारों ने इस फिल्म को सफल बनाने के लिए काम किया। मैं हर किसी से अपील करती हूं कि वे इस फिल्म को देखें और इसकी सराहना करें।'

 

बता दें, इससे पहले अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और अनुपम खेर जैसे कई सितारों ने आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!