'जिस दिन मेरा मकसद गलत होगा, फिल्में बनाना छोड़ दूंगा..'धुरंधर 2' पर लगे 'प्रोपेगेंडा' के आरोपों के बीच डायरेक्टर का बयान वायरल

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Mar, 2026 01:39 PM

aditya statement viral amidst propaganda allegation leveled against dhurandhar2

आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा ररही है। फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों में देश में 500 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, कई लोग इस फिल्म की कड़ी आलोचना करते दिखे और इस पर...

मुंबई. आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा ररही है। फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों में देश में 500 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, कई लोग इस फिल्म की कड़ी आलोचना करते दिखे और इस पर ‘प्रोपेगेंडा’ का आरोप लगाया। इन सबके बीच अब हाल ही में डायरेक्टर आदित्य धर की एक पुरानी किल्प वायरल हो रही है, जिसमें वे अपनी फिल्मों को प्रोपेगेंडा बतान वालों को करारा जवाब देते नजर आ रहे हैं। 

 

दरअसल, आर्टिकल 370 के प्रमोशन के दौरान आदित्य धर ने उनकी फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। वहीं वायरल हो रही क्लिप में आदित्य धर कहते दिख रहे हैं- " लोग क्या कहते हैं, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है, खासकर उन लोगों की जो एजेंडा-ड्राइवन क्रिटिक्स है। मैं जानता हूं कि ये कहां से आ रहे हैं। (ध्रुव राठी का नाम लिए बिना साधा था निशाना) और इंडियन ऑडियंस बहुत बहुत स्मार्ट है। वे जानते हैं और जब वे कोई फिल्म देखते हैं तो उन्हें समझ में आता है कि कौन सी फिल्म प्रोपेगेंडा है और कौन सी फिल्म का इंटेंट करेक्ट है।


 
आदित्य धर ने आगे कहा था- “ मेरी फिल्मों का जब तक मैं एक फ़िल्ममेकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हूं, मेरा मकसद हमेशा सही ही रहेगा, जिस दिन मेरा मकसद गलत होगा, मैं फ़िल्में बनाना छोड़ दूंगा। मैं आम तौर पर उन आलोचकों के बारे में नहीं सोचता जो इसे प्रोपेगैंडा कहते हैं। मुझे लगता है कि उनके अपने दिमाग में ही प्रोपेगैंडा भरा है, जिसकी वजह से उन्हें यह फ़िल्म भी प्रोपेगैंडा लगती है। 

धुरंधर द रिवेंज प्रोपेगेंडा बताने के बीच आदित्य धर की ये पुरानी क्लिप अब खूब वायरल हो रही हैं और यह उनके आलोचकों के लिए परफेक्ट जवाब माना जा रहा है।
 
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!