'माहौल खराब करने के लिए बनाई..AIMIM नेता वारिस पठान ने ‘धुरंधर 2’ को बताया 'प्रोपेगेंडा' फिल्म

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Mar, 2026 11:10 AM

aimim leader waris pathan labels  dhurandhar 2  a propaganda film

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के साथ ही इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘धुरंधर 2’ को बॉर्डर 2 से ज्यादा जबरदस्त फिल्म बताया जा रहा है। जहां कई लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कई...

मुंबई. आदित्य धर की निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के साथ ही इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘धुरंधर 2’ को बॉर्डर 2 से ज्यादा जबरदस्त फिल्म बताया जा रहा है। जहां कई लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग इस प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। वहीं, अब हाल ही में एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने भी फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है। 

PunjabKesari

 

हाल ही में उन्होंने एएनआई से बातचीत में एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा, ‘मैंने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मेरा मानना है कि आप जब भी फिल्म बनाते हैं, ज्ञान और मनोरंजन के लिए बनाते हैं। लेकिन इस देश में कुछ लोग हैं, जो बस कुछ पैसा कमाने के लिए इस तरह की प्रोपेगेंडा फिल्म बनाते हैं। ऐसी फिल्में माहौल खराब करने के लिए बनाई जाती हैं।’

 

बता दें, फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!