पापा बनें कोरियोग्राफर मुदस्सर खान, टीवी एक्ट्रेस शफक नाज की हुई ACL सर्जरी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Dec, 2024 07:15 PM

read big news of the entertainment world

साल 2024 बी-टाउन स्टार्स के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया। इस साल कई कपल्स की सूनी गोद भरी। अब इस लिस्ट में सिंगर सचेत टंडन-परंपरा ठाकुर और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान और उनकी पत्नी रिया किशनचंदानी का नाम भी शामिल हो गया। जहां शादी के लगभग 4 साल बाद...

मुंबई. साल 2024 बी-टाउन स्टार्स के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया। इस साल कई कपल्स की सूनी गोद भरी। अब इस लिस्ट में सिंगर सचेत टंडन-परंपरा ठाकुर और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान और उनकी पत्नी रिया किशनचंदानी का नाम भी शामिल हो गया। जहां शादी के लगभग 4 साल बाद परंपरा की गोद में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। वहीं  रिया किशनचंदानी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शफक नाज इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। दूसरी तरफ एक्ट्रेस शफक नाज के घुटने में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें ACL (Anterior Cruciate Ligament) सर्जरी करवानी पड़ी और इसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, अब शफक रिकवरी दौर में हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

सिंगर सचेत-परंपरा के अंगना में गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा शहजादा 

साल 2024 बी-टाउन स्टार्स के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया। इस साल कई कपल्स की सूनी गोद भरी। अब इस लिस्ट में सिंगर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर का नाम भी शामिल हो गया। शादी के लगभग 4 साल बाद परंपरा की गोद में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। सिंगर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

 

It's a Baby Girl: पापा बनें कोरियोग्राफर मुदस्सर खान, पत्नी रिया की गोद में खिलखिलाई नन्हीं परी

 कोरियोग्राफर मुदस्सर खान के घर खुशियों ने दस्तक दी।  मुदस्सर खान और उनकी पत्नी रिया किशनचंदानी के आंगने में नन्हें बच्चे  की किलकारी गूंजी है। रिया किशनचंदानी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कुछ घंटे पहले ही  23 दिसंबर, 2024 को मुदस्सर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की हैं।

'घर का नाम रामायण और लक्ष्मी कोई और ले जाए' Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग शादी पर Kumar Vishwas ने कसा तंज !

 

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की एक्ट्रेस बेटी सोनाक्षी सिन्हा इसी साल दुल्हनिया बनी थी। सोनाक्षी ने  सालों डेटिंग के बाद लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की थी। सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर खूब विवाद हुआ था। इंटर-रिलिजन मैरिज के लिए एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी सहनी पड़ी थी। वहीं अब  जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने भी इशारों-इशारों में एक्ट्रेस की इंटर-रिलिजन मैरिज पर तंज कसा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा, 'अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। अन्यथा ऐसा हो सकता हैकि आपके घर का नाम 'रामायण' हो, लेकिन कोई और आपके घर की 'लक्ष्मी' छीन ले।'

मेरे पंगे सरकार से होते कलाकर से नहीं...काम नहीं आई दिलजीत दोसांझ की सफाई,सिंगर एपी ढिल्लों ने दिखा दिए सबूत

 मनोरंजन जगत में इस समय दो सिंगर्स के बीच की तकरार खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये दो सिंगर हैं दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों।सिंगर रैपर- एपी ढिल्लों ने चंडीगढ़ कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर दिलजीत दोसांझ से उन्हें इंस्टाग्राम पर अनब्लॉक करने की गुजारिश की थी जिसके जवाब में दिलजीत ने कहा कि उन्होंने उन्हें ब्लॉक किया ही नहीं है।आपको क्या लगा कि ये तकरार यहीं खत्म हो गई, ना जी ना, एपी ढिल्लों ने दिलजीत के कहने के बाद सबूत भी दिखा दिया।  एपी ढिल्लों ने दिलजीत के कहने के बाद सबूत भी दिखा दिया कि 'मैं तो ब्लॉक था जी, अब अनब्लॉक किया गया हूं।' सिंगर्स के इन झगड़ों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। एपी पर यूजर्स दिलजीत की इमेज खराब करने का आरोप भी लगा रहे हैं। 

दो मिनट की सस्ती तालियां तो मिली लेकिन... सोनाक्षी-जहीर को लेकर कुमार विश्वास से भिड़ीं सुप्रिया श्रीनेत

कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर ऐसा कमेंट कर दिया कि विवाद हो गया है। उन्होंने मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान नाम लिए बिना शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के परिवार पर कटाक्ष किया। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कुमार विश्वास पर तीखा प्रहार किया। 

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज की हुई ACL सर्जरी, अस्पताल से घर लौट कर बेड रेस्ट पर एक्ट्रेस
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शफक नाज इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस के घुटने में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें ACL (Anterior Cruciate Ligament) सर्जरी करवानी पड़ी और इसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, अब शफक रिकवरी दौर में हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को दी है।

 

जाकिर हुसैन के निधन के बाद फैमिली का पहला पोस्ट  
दुनिया के महान तबला वादक और संगीत की जीवंत धरोहर, उस्ताद जाकिर हुसैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते सोमवार उनका 73 की उम्र में निधन हो गया। उस्ताद के जाने से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा और उनके फैंस भी काफी मायूस नजर आए। वहीं, जाकिर साहब के  निधन के बाद परिवार ने पहली बार भावुक पोस्ट शेयर किया है और उनके प्रति अपने प्रेम को बयां किया है।

 

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने की अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले की निंदा, कहा- कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी
'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन इस समय काफी चर्चा में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में गई महिला की जान के मामले में पहले एक्टर की गिरफ्तारी और अब उनके घर पर पथराव किया गया। 22 दिसंबर को हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित अल्लू के घर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी और तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं घर पर टमाटर भी फेंके गए। ये सब देख तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने   हमले की निंदा की और सख्त पुलिस कार्रवाई के आदेश दिए।

 

बड़े दिल वाली हैं ‘बिग बॉस 18‘ की कंटेस्टेंट श्रुतिका अर्जुन, पिछले शो की पूरी प्राइज मनी कर डाली जरूरतमंदों के नाम

एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस में आने से पहले श्रुतिका एक और भी रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, वो ये शो भी जीत चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें लाखों की प्राइज मनी मिली। लेकिन क्या आपको पता है उन्होंने अपनी इनाम की राशि का क्या किया? आप इमेजिन भी नहीं कर सकते, श्रुतिका ने अपनी पूरी प्राइज मनी जरूरतमंदों को डोनेट कर दी। 

 

 

 

शो का मैनेजमेंट नहीं आया पसंद तो बीच में कॉन्सर्ट छोड़कर चली गईं सिंगर Monali Thakur, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर अपनी सुरीली आवाज से दुनियाभर के लोगों का दिल जीत चुकी हैं। लेकिन हाल ही में वह अपने एक कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। वाराणसी में हुए उनके शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी परफॉर्मेंस को बीच में रोककर स्टेज से उतर जाती हैं।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

20/0

1.2

Lucknow Super Giants

180/5

20.0

Rajasthan Royals need 161 runs to win from 18.4 overs

RR 16.67
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!