'घर का नाम रामायण और लक्ष्मी कोई और ले जाए' Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग शादी पर Kumar Vishwas ने कसा तंज !

Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Dec, 2024 02:51 PM

kumar vishwas takes a dig at sonakshi sinha and zaheer iqbal marriage

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की एक्ट्रेस बेटी सोनाक्षी सिन्हा इसी साल दुल्हनिया बनी थी। सोनाक्षी ने सालों डेटिंग के बाद लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की थी। सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर खूब विवाद हुआ था। इंटर-रिलिजन मैरिज...

मुंबई: दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की एक्ट्रेस बेटी सोनाक्षी सिन्हा इसी साल दुल्हनिया बनी थी। सोनाक्षी ने  सालों डेटिंग के बाद लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की थी। सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर खूब विवाद हुआ था।

PunjabKesari

 

इंटर-रिलिजन मैरिज के लिए एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी सहनी पड़ी थी। वहीं अब  जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने भी इशारों-इशारों में एक्ट्रेस की इंटर-रिलिजन मैरिज पर तंज कसा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा- 'अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। अन्यथा ऐसा हो सकता हैकि आपके घर का नाम 'रामायण' हो, लेकिन कोई और आपके घर की 'लक्ष्मी' छीन ले।'

PunjabKesari

प्रोग्राम के दौरान कुमार विश्वास ने कहा- 'अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराएं। एक संकेत दे रहा हूं. जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को 'रामायण' पढ़वाएं और गीता सुनवाएं। अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो 'रामायण' हो और आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।'

PunjabKesari


 गौरतलब है कि Shatrughan Sinha के घर का नाम 'रामायण' है। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। नेटिजन्स ने कहा कि कुमार विश्वास ने सिन्हा परिवार के अंतरधार्मिक विवाह (इंटर-रिलिजन मैरिज) पर इशारों में तंज कसा है।

PunjabKesari


ये पहली बार नहीं है, जब सोनाक्षी सिन्हा को रामायण से अपने संबंध को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है। साल 2019 में 'केबीसी' सीरियल में सोनाक्षी ने 'रामायण' से जुड़े सवाल का गलत जवाब दिया था जिस पर हाल ही में मुकेश खन्ना ने भी उनकी आलोचना की थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!