भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रश्मि देसाई-आकांक्षा पुरी, राहुल गांधी का हाथ थामें नजर आईं एक्ट्रेसेस

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Nov, 2022 11:08 AM

rashmi desai akanksha puri joins rahul gandhi bharat jodo yatra

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रही है।  भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है। आम जनता से लेकर नोरंजन जगत के कई स्टार्स का राहुल गांधी को समर्थन मिला।अब तक पूजा भट्ट, सुशांत...

मुंबई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रही है।  भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है। आम जनता से लेकर नोरंजन जगत के कई स्टार्स का राहुल गांधी को समर्थन मिला।

PunjabKesari

अब तक पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन जैसे सेलेब्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वहीं अब टीवी की जानी मानी एक्ट्रेसेस का भी राहुल गांधी को समर्थन मिला। बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी हाल ही में इस यात्रा में शामिल हुईं।

PunjabKesari

रश्मि-आकांक्षा की राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर सामने आई है जिसे कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसके शेयर कर कांग्रेस पार्टी ने कैप्शन में लिखा-'रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मि देसाई छोटे पर्दे का बड़ा नाम है। 'उतरन' सीरियल से वह घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही थीं। इसके अलावा वह बिग बॉस रियलिटी शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं।  आकांक्षा पुरी की बात करें तो वह कई टीवी शो में दिख चुकी हैं। हाल ही में वह 'मीका दी वोटी' में भी नजर आई थीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!