Edited By suman prajapati, Updated: 18 Feb, 2026 05:55 PM

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपने जीवन के खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने अपना पहला मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने...
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपने जीवन के खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने अपना पहला मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
सुरभि ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की 15 तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह प्राकृतिक माहौल के बीच पोज देती दिखाई दे रही हैं।

उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “जंगल में फूल की तरह धीरे-धीरे खिलना।” एक्ट्रेस का ये पोस्ट आते ही तेजी से वायरल हो गया।
सुरभि के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

जून में आएगा नन्हा मेहमान
बता दें, सुरभि ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने संकेत दिया था कि जून में उनके घर नए सदस्य का आगमन होने वाला है। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सुरभि ज्योति ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने कबूल है, नागिन और इश्कबाज जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर दर्शकों का दिल जीता है।
