ब्रेकअप के बाद नई शुरुआतः तारा सुतारिया ने खरीदा नया आशियाना, अपने हाथों से घर का हर कोना सजाती आईं नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Feb, 2026 04:15 PM

after breakup tara sutaria buys new home

एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। सोशल मीडिया पर वीर पहाड़ियां संग उनके ब्रेकअप की  खबरों काफी चर्चा में रहीं। वहीं, इन सब के बीच तारा ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। 30 साल की एक्ट्रेस ने...

मुंबई. एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। सोशल मीडिया पर वीर पहाड़ियां संग उनके ब्रेकअप की  खबरों काफी चर्चा में रहीं। वहीं, इन सब के बीच तारा ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। 30 साल की एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत की कमाई से नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

PunjabKesari
अपने नए घर और पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने कैप्शन में लिखा- नई शुरुआत के लिए..
अपने पहले घर में कभी न खत्म होने वाली हंसी और प्यार के लिए और 2026 को खुली बाहों से गले लगाने के लिए।


 

PunjabKesariइन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तारा सुतारिया ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में सज कर अपने घर में घूमती नजर आ रही हैं। बालों में गजरा, कानों में इयररिंग्स पहने और लाइट मेकअप किए ट्रेडिशनल लुक में तारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में दोनों हाथ जोड़े पूजा करती दिख रही हैं। जबकि अन्य तस्वीरों में वह खुद अपने हाथों से घर का कोना-कोना सजाती दिख रही हैं। तारा का नया घर बेहद ही आलीशान है। एक्ट्रेस ने अपने घर को सुंदर फूलों और कैंडल्स से सजाया  है जिससे ये काफी आकर्षक लग रहा है।

PunjabKesari

तारा का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तो फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई देने लग गए। रिया चक्रवर्ती, दिशा पाटनी, बादशाह जैसे स्टार्स कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देते नजर आए।

PunjabKesari

 

वर्कफ्रंट पर तारा सुतारिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी भी नजर आएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!