Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Sep, 2025 12:07 PM

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर महाराष्ट्र के आईटी मिनिस्टर आशीष शेलार रणबीर के स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान रणबीर कपूर एथनिक लुक दिखे। लुक की बात करें तो एक्टर ने व्हाइट...
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर महाराष्ट्र के आईटी मिनिस्टर आशीष शेलार रणबीर के स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान रणबीर कपूर एथनिक लुक दिखे।
लुक की बात करें तो एक्टर ने व्हाइट कुर्ता पहना था।। पंडाला में जाते समय रणबीर नंगे पैर नजर आए। रणबीर ने पंडाल में बप्पा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

एक्टर ने पैप्स को भी कुछ पोज दिए थे। फोटो में वो रणबीर और मलाइका को फोटो फ्रेम गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने रणबीर का स्वागत शॉल ओढ़ाकर भी किया।

बता दें कि दो दिन पहले ही सलमान खान आशीष शेलार के घर बप्पा के दर्शन के लिए कड़ी सिक्योरिटी में पहुंचे थे इस दौरान बॉडीगार्ड्स ने उन्हें कवर कर रखा था। सलमान खान बिना चप्पलों के भागते हुए नजर आए और कार तक पहुंचे।
