चेहरे पर मास्क लगा लालबागचा राजा के दर्शन के लिए निकली 'दयाबेन', पति और बेटी संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Sep, 2025 09:10 AM

disha vakani visit lalbaugcha raja with husband daughter hides face with mask

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' उर्फ दिशा वकानी एक बार सुर्खियों में आ गई हैं। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रह रहीं दिशा वकानी हाल ही में लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं। वहां उन्होंने बप्पा के दर्शन किेए और उनका आशीर्वाद लिया।

मुंबई : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' उर्फ दिशा वकानी एक बार सुर्खियों में आ गई हैं। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रह रहीं दिशा वकानी हाल ही में लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं। वहां उन्होंने बप्पा के दर्शन किेए और उनका आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

दिशा वकानी ने बप्पा के पंडाल में अपने पति और बेटी के साथ पहुंची थीं। इस दौरान वो पारंपरिक गुलाबी और हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। जैसे ही उन्हें कैमरे की नजरों ने देखा उन्होंने झट से मास्क पहन लिया और अपना चेहरा ढक लिया।

PunjabKesari

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके चारों ओर सिक्योरिटी मौजूद थी, क्योंकि पंडाल में भारी भीड़ थी। इसके बावजूद दिशा ने पूरे भक्तिभाव के साथ बप्पा के दर्शन किए और फिर शांति से बाहर निकल गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पैपराजी  ने उन्हें फैमिली के साथ पोज देने के लिए कहा लेकिन दिशा ने विनम्रता से मना कर दिया। उन्होंने भीड़ से बचने के लिए सिक्योरिटी की मदद ली और सीधे अपनी कार की ओर बढ़ गईं। दिशा वकानी की एक झलक पाने के लिए पंडाल में मौजूद लोग भी उत्साहित दिखे।

PunjabKesari

सामने आए दूसरे वीडियो में दिशा वकानी पंडाल में लालबागचा राजा के आगे शीश झुकाते नजर आ रही हैं। भीड़ में लग रहे काफी धक्कों के बावजूद उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रही और वो गणपति के पैरों पर माथा टेकती दिखीं।

 दिशा ने 2018 में मैटरनिटी लीव ली थी। वह कुछ समय बाद लौटने वाली थीं लेकिन फिर आजतक नहीं आईं। दिशा वकानी के शो में वापस आने की उम्मीद फैंस के बीच अभी भी बरकरार है लेकिन शायद ही वह लौटेंगी। उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर असित मोदी के साथ देखा गया था जहां उन्होंने उनको राखी बांधी थी। प्रोड्यूसर एक्ट्रेस के घर गए थे और वहां की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर शेयर भी की थी।

 


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!