सज धजकर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची रवीना टंडन, पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मांगी दुआ

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Sep, 2025 11:43 AM

raveena tandon prayed to bappa for flood affected people of punjab

पंजाब इस वक्त कुदरत के प्रकोप यानी बाढ़ की मार झेल रहा है। राज्य में लगातार बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। पंजाब के 23 जिलों में 1400 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और लोग घरों से बेघर हो गए हैं। खाने-पीने और जरुरत की चीजों के लिए...

मुंबई. पंजाब इस वक्त कुदरत के प्रकोप यानी बाढ़ की मार झेल रहा है। राज्य में लगातार बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। पंजाब के 23 जिलों में 1400 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और लोग घरों से बेघर हो गए हैं। खाने-पीने और जरुरत की चीजों के लिए मोहताज हो गए हैं। ऐसे में राज्य सरकार, एनजीओ और कई सेलेब्स लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। हर तरफ हालात नॉर्मल होने के लिए दुआ के हाथ उठ रहे हैं। इसी बीच बप्पा के दर्शन करने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी पंजाब और हिमाचल की सलामती की कामना की और पीड़ित लोगों के लिए गणपति से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

#WATCH | Pune, Maharashtra: Actress Raveena Tandon says, "... I prayed for the safety of my country, my people, and living beings. We are celebrating Ganeshotsav with great fervour here in Maharashtra. I feel very fortunate to be able to come here to offer prayers at this 134… https://t.co/S3sdmabosH pic.twitter.com/ZdWldJgFDf

— ANI (@ANI) September 4, 2025

बप्पा के दर्शन करने हाल ही में मुंबई में एक गणपति पंडाल में पहुंची रवीना टंडन ने आरती के बाद मीडिया से बातचीत की और कहा, 'मैंने अपने देश, अपने लोगों और सभी जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। यहां महाराष्ट्र में हम बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेशोत्सव मना रहे हैं। मुझे बहुत सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है कि मुझे यहां आकर 134 साल पुराने गणेशोत्सव पंडाल में दर्शन और पूजा करने का अवसर मिला। हमारे स्कूलों में हमें अपना इतिहास नहीं सिखाया जाता, लेकिन यहां आकर मैंने बहुत कुछ सीखा। मैंने पंजाब और सभी हिमालयी राज्यों की भलाई और सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना की...'

 


बता दें, रवीना टंडन से पहले एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, संजय दत्त और शाहरुख खान जैसे स्टार्स भी पंजाब में बाढ़ संकट के बीच लोगों की सलामती की दुआ कर चुके हैं। वहीं, सोनू सूद, शहनाज गिल और रणदीप हुड्डा ने तो बाढ़ प्रभावित लोगों तक जरुरत का सामान भी पहुंचाया है। उनका कहना है कि उनसे जितना हो सके वो पीड़ितों की मदद करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!