पंजाब में बाढ़ से हाल बेहाल: शाहरुख खान ने की दुआ, बोले- भगवान सबका साथ दें

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Sep, 2025 09:21 AM

punjab floods 2025 shah rukh khan sends prayers

भारी बारिश के चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। वहां पर नदियां उफान पर हैं। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित होने को मजबूर हैं। खासकर पंजाब में बाढ़ ने जमकर जान और माल की हानि की है। कई जिलों में बाढ़...


मुंबई: भारी बारिश के चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। वहां पर नदियां उफान पर हैं। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित होने को मजबूर हैं। खासकर पंजाब में बाढ़ ने जमकर जान और माल की हानि की है।

PunjabKesari

कई जिलों में बाढ़ आ गई है, जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ से राहत अभियान सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। अब बाॅलीवुड के किंग कहलाने वाले शाहरुख खान  ने भी पंजाब में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए दुआ की।

PunjabKesari

 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'पंजाब में बाढ़ से परेशान लोगों को देख मेरा दिल भी दुखी है। उनके लिए प्रार्थना और साहस भेज रहा हूं। पंजाब की स्पिरिट टूटने न पाए, ईश्वर उन सब पर अपनी कृपा बनाए रखे।'

PunjabKesari

शाहरुख खान के अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा, सिंगर दिलजीत दोसांझ, संजय दत्त और सोनू सूद समेत कई सितारों ने पंजाब की बाढ़ को लेकर पोस्ट शेयर की और लोगों की मदद की कोशिश भी की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!