Edited By suman prajapati, Updated: 02 Sep, 2025 03:34 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वो कई बार संकट के समय देश के लोगों की मदद कर चुके हैं। वहीं, अब जब पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है, ऐसे में सलमान खान फिर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए...
मुंंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वो कई बार संकट के समय देश के लोगों की मदद कर चुके हैं। वहीं, अब जब पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है, ऐसे में सलमान खान फिर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। सुपरस्टार ने हाल ही में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।
दरअसल, बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के लोगों की मदद के लिए कई सेलेब्स आगे आए हैं। हालांकि, पंजाबी कलाकार भी आगे आकर लोगों की मदद के लिए जुटे हैं। इसी बीच वहां के फेमस सिंगर जसबीर सिंह जस्सी ने सलमान खान से मदद मांगी है। वहीं, सलमान खान ने भी इसके बाद वादा किया है। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए जो नावों की जरूरत पड़ेगी वो उनकी तरफ से दी जाएंगी।
इसके अलावा संजय दत्त ने भी आश्वासन दिया है कि वह इस मुसीबत के समय पंजाब के साथ हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी ऐलान किया था कि वो अपनी फिल्म मेहर की पहले दिन की सारी कमाई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करेंगे। वहीं, लोगों के मसीहा सोनू सूद एक बार फिर संकट के समय लोगों के मसीहा बनकर मदद के लिए आगे हैं।