Edited By Smita Sharma, Updated: 22 Aug, 2025 12:46 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन गुरुवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन पूजन किए।रामलला के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री ने भावुक होकर “जय श्रीराम” का नारा लगाया जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन गुरुवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन पूजन किए।रामलला के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री ने भावुक होकर “जय श्रीराम” का नारा लगाया जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।
इस दौरान रवीना टंडन ने कहा- अयोध्या आकर दर्शन पूजन करके अपार सुख मिला है। दर्शन बहुत अच्छा मिला है।

इसके लिए मैं सीएम योगी और पीएम मोदी जी को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिनकी वजह से राम जन्मभूमि भव्य मंदिर बना जहां पर इतना सहज और सुलभ दर्शन हो सका।दर्शन करके बहुत ही अच्छा लगा। मन प्रसन्न और आनंदित है। ऐसा लगा कि रामलला का दर्शन करके जन्म सफल हो गया है।

इसके बाद एक्ट्रेस ने हनुमान गढ़ी जाकर बजरंगबली के आगे माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मौके पर पुजारियों ने विधि-विधान से दर्शन करवाया।