आंखों में आंखें, बांहों में बाहें..पति निक संग प्रियंका की रोमांटिक केमिस्ट्री, शिमरी मिनी ड्रेस में दिखा बेहद ग्लैमरस लुक

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Jun, 2025 05:23 PM

priyanka s romantic chemistry with nick looks glamorous in shimmery dress

ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के साथ कुछ बेहद खास और निजी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री...

मुंबई. ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के साथ कुछ बेहद खास और निजी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तो आइए डालते हैं एक नजर इन तस्वीरों पर...


SaveClip

 

शेयर की गई कुछ तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक की बाहों में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार भरी नजरों से निहार रहे हैं। 

SaveClip

 एक अन्य फोटो में प्रियंका पर स्पॉटलाइट पड़ी है, जबकि निक जोनस हल्की रोशनी में दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर भी काफी इमोशनल है, जिसमें प्रियंका पूरी तरह अपने पति की आंखों में खोई हुई नजर आती हैं।

SaveClip

 

इन तस्वीरों में प्रियंका का लुक भी चर्चा में है। वह गोल्डन शिमरी मिनी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

SaveClip

 

खुले स्ट्रेट बाल, ग्लॉसी मेकअप और स्टाइलिश हाई हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


सबसे खास बात यह रही कि प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा की भी एक प्यारी झलक फैंस को दिखाई। इस तस्वीर में मालती अपनी मम्मा की हैट और ग्लव्स पहनकर कैमरे की ओर पोज देती नजर आ रही हैं। 

SaveClip


बता दें, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मेट गाला 2025 में शामिल हुई थीं, जहां उनके साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए थे। अब इस फैशन इवेंट की कुछ अनदेखी और प्यारी तस्वीरें शेयर कर प्रियंका ने फैंस का फिर से दिल जीत लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!