खास अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने ससुर के दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, 'जोनस बहू' के पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Feb, 2025 01:29 PM

priyanka chopra heart touching post on her father in law s 60th birthday

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत अच्छे से बैलेंस करना जानती हैं। वह जहां एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, वहीं एक जिम्मेदार मां, पत्नी, बेटी और बहू भी हैं। प्रियंका ने हमेशा अपने परिवार के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हैं और हमेशा...

मुंबई. 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत अच्छे से बैलेंस करना जानती हैं। वह जहां एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, वहीं एक जिम्मेदार मां, पत्नी, बेटी और बहू भी हैं। प्रियंका ने हमेशा अपने परिवार के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हैं और हमेशा सुपर लेडी बन सबका दिल जीता है। अब हाल ही में पीसी ने अपने ससुर केविन जोनस के बर्थडे पर उन पर प्यार लुटाया और एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। उनका ये पोस्ट फैंस का खूब दिल जीत रहा है।

PunjabKesari

 

हाल ही में प्रियंका ने एक दिल छूने वाली पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने ससुर केविन जोनस को उनके 60वें जन्मदिन पर बधाई दी। प्रियंका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और उनके फैंस ने इसे खूब पसंद किया है।

PunjabKesari

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ससुर केविन जोनस की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ट्रेडिशनल शेरवानी पहने हुए दिख हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, "आज हम आपके और आपके 60वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। पहले से कहीं ज़्यादा चमकते रहो। हमेशा ढेर सारा प्यार।" यह फोटो प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के फंक्शन की है, जिसमें प्रियंका और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

प्रियंका के इस प्यार भरे पोस्ट ने एक बार फिर से यह साबित किया कि वह अपने परिवार को बहुत महत्व देती हैं और हर मौके पर उनका समर्थन करती हैं। 
बता दें, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों प्रियंका मुंबई में हैं, क्योंकि वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए यहां आई थीं। भाई की शादी में एक्ट्रेस ने खूब रंग जमाया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, प्रियंका एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म में नजर आ सकती हैं, हालांकि इस फिल्म को लेकर प्रियंका ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!