Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Jul, 2025 12:00 PM

बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल की मीठी आवाज का तो हर कोई दीवाना है। हाल ही में श्रेया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हर किसी के दिल को छू रहा है। वायरल वीडियो में श्रेया घोषाल पेट में पल रहे बच्चे के नजदीक जाकर 'पियू बोले' गाना...
मुंबई: बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल की मीठी आवाज का तो हर कोई दीवाना है। हाल ही में श्रेया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हर किसी के दिल को छू रहा है। वायरल वीडियो में श्रेया घोषाल पेट में पल रहे बच्चे के नजदीक जाकर 'पियू बोले' गाना गाती हैं जिसे सुनकर उनकी प्रेग्नेंट फैन के आंसू छलक पड़ते हैं।

वीडियो में Shreya Ghoshal को गाना गाते समय प्रेग्नेंट फैन के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए देखा जा सकता है। ये दिल को छू लेने वाली घटना एम्स्टर्डम में हुई जहां श्रेया अपने'ऑल हार्ट्स' टूर में परफॉर्म कर रही थीं। बैकस्टेज एक प्रेग्नेंट फैन उनके पास आई। इसके बाद श्रेया ने घुटनों के बल बैठकर धीरे से उसके बेबी बंप को छुआ और 'पियू बोले' गाना गाया।
श्रेया घोषाल का 'ऑल हार्ट्स' टूर 2023 में शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक इस वर्ल्ड टूर के तहत कई देशों में 40 से ज्यादा शो हो चुके हैं।
श्रेया ने 4 साल की उम्र से म्यूजिक सीखना शुरू कर दिाय था। जब 16 साल की थीं तभी उन्होंने म्यूजिक करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 1995 में 'सा रे गा मा' के चिल्ड्रेन एडिशन को जीता था। 7 साल बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की 'देवदास' से बॉलीवुड गानों में डेब्यू किया। 20 से ज्यादा इंडियन लैंग्वेज में 2000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। श्रेया घोषाल का योगदान अतुलनीय है। उनका प्रभाव इतना गहरा है कि 26 जून को आधिकारिक तौर पर अमेरिका के ओहियो में 'श्रेया घोषाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। ये दिन उनकी प्रतिभा, ग्लोबल प्रभाव और म्यूजिक में उनकी स्थायी विरासत का सम्मान करता है।