Edited By suman prajapati, Updated: 11 Aug, 2025 01:13 PM

सलमान खान के बॉडीगार्ड और करीबी दोस्त शेरा इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनके पिता श्री सुंदर सिंह जॉली का कैंसर से निधन हो गया। पिता को खोने का दुख शेरा के चेहरे और आंखों से साफ झलक रहा है। वह इस गहरे गम से उबर नहीं पा रहे...
मुंबई. सलमान खान के बॉडीगार्ड और करीबी दोस्त शेरा इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनके पिता श्री सुंदर सिंह जॉली का कैंसर से निधन हो गया। पिता को खोने का दुख शेरा के चेहरे और आंखों से साफ झलक रहा है। वह इस गहरे गम से उबर नहीं पा रहे हैं।
गुरुद्वारे में हुआ चौथा, भावुक हुए शेरा
अब सोशल मीडिया पर शेरा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुरुद्वारे में 'चौथे' की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं। पंजाबी परंपरा के अनुसार 'चौथा' यानी 'उठाला' के दिन परिजन और जानने वाले गुरुद्वारे में इकट्ठा होते हैं। आत्मा की शांति के लिए अरदास की जाती है और लंगर का आयोजन होता है। शेरा ने भी यही रस्म निभाई। वीडियो में वह सफेद कपड़े पहनकर शांत मुद्रा में गुरुद्वारे में बैठे नजर आ रहे हैं।
वीडियो में शेरा की आंखों में गहरा दुख और थकान दिखाई दे रही है। वह लोगों से गले मिलते और हाथ मिलाते दिख रहे हैं लेकिन साथ ही कैमरे से बचते हुए आंसू पोंछते नजर आते हैं। उनका चेहरा मुरझाया हुआ है और आंखों में पिता को खोने का दर्द साफ दिखता है। हमेशा मजबूत और मुस्कुराते दिखने वाले शेरा, इस बार पूरी तरह टूटे हुए नजर आए। वीडियो देखने के बाद कई लोग इमोशनल हो गए।
वीडियो देख एक यूजर ने लिखा- शेरा जी को हिम्मत मिले, पिता का दुख सबसे बड़ा होता है। तो किसी ने कहा- जो हमेशा सलमान के साथ मजबूत खड़ा रहता है। आज उसे रोता देख दिल टूट गया। लोग उन्हें सांत्वना और ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि शेरा को इस दुख की घड़ी में शक्ति मिले।

सलमान खान पहुंचे थे शेरा के घर
पिता के निधन की खबर के बाद सलमान खान खुद शेरा के घर पहुंचे। उन्होंने शेरा को गले लगाकर सांत्वना दी और उनका दुख बांटा। सलमान और शेरा का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि भाई जैसा गहरा है।