प्रियंका ने शेयर किया ‘Heads of State’ का जबरदस्त एक्शन से भरपूर BTS वीडियो, साथ ही दे डाली फैंस को वॉर्निंग

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Jul, 2025 04:49 PM

priyanka chopra shared an action packed bts video of heads of state

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म 2 जुलाई को ग्लोबली रिलीज हो चुकी है और...

मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म 2 जुलाई को ग्लोबली रिलीज हो चुकी है और भारत में इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है। फिल्म में प्रियंका का एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिल रहा है, जिसकी झलक उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

प्रियंका चोपड़ा ने 4 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के सेट से एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए नजर आ रही हैं। एक सीन में वह गुस्से में दरवाजे पर जोर से किक मारती हैं, जिससे दरवाजा टूट जाता है। वहीं दूसरे सीन में वह हथियारों के साथ दुश्मनों का सामना करती दिखती हैं।

 

हालांकि, केवल एक्शन ही नहीं, इस वीडियो में प्रियंका की मस्तीभरी झलक भी देखने को मिली। एक शॉट के बाद वह कैमरे के सामने डांडिया खेलती नजर आती हैं। वीडियो शेयर कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- "कृपया इसे घर पर ट्राय न करें!"

थकान के बावजूद नहीं रुकी एनर्जी
वीडियो में यह भी दिखता है कि शूटिंग के दौरान प्रियंका थकान महसूस करती हैं, फिर भी वह खुद को एक्टिव रखती हैं और हर सीन में भरपूर एनर्जी के साथ एक्टिंग करती हैं। 

प्रियंका के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘Heads of State’ एक एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, जिसमें अमेरिका और यूके के दो नेताओं की एक मजेदार और थ्रिल से भरी कहानी दिखाई गई है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ जॉन सीना, इदरीस एल्बा, और जैक क्वैड जैसे हॉलीवुड के बड़े सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!