‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम थिएटर में दर्शकों का रिएक्शन देखने जयपुर पहुँची!

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 27 Oct, 2026 02:49 PM

the team of pahla pyaar doosri baar arrived in jaipur and hosted a screening

हिंदी सिनेमा हाल के समय में एक खूबसूरत दौर से गुजर रहा है, क्योंकि इंडस्ट्री में नए चेहरों की एक लहर आ रही है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिंदी सिनेमा हाल के समय में एक खूबसूरत दौर से गुजर रहा है, क्योंकि इंडस्ट्री में नए चेहरों की एक लहर आ रही है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए लव फिल्म ने अपनी रोमांटिक ड्रामा 'पहला प्यार दूसरी बार' को रिलीज़ कर दिया है। इस फिल्म को डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है, जबकि लव रंजन द्वारा इसे को-प्रोड्यूस किया गया है। बता दें कि इस फिल्म के साथ मेकर्स ने अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर को लॉन्च किया है। ऐसे में, अब फिल्म की रिलीज़ के बाद फिल्म की नई और टैलेंटेड कास्ट जयपुर का दौरा किया है। 

फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम ने जयपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ खास वक्त बिताया और उनके लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस मौके पर दर्शकों को फिल्म देखने का मौका मिला और टीम ने फैंस के साथ जुड़कर इस खास पल को और भी यादगार बना दिया। अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर की मौजूदगी ने सभी को उत्साहित किया। 

देशभर में 23 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ हो चुकी यह फिल्म, खुद में मॉडर्न लव, फ्रेंडशिप और रिलेशनशिप में होने वाली मज़ेदार उथल-पुथल को समेटे हुए है। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के मजेदार ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा है। ऐसे में दर्शक ट्रेलर में नजर आने वाली एनर्जी, तीखी बातचीत, ऊर्जा, और कुछ ऐसे पलो की भी तारीफ कर रहे हैं जिन्हें देखते ही उन्हें कनेक्टेड महसूस हो रहा है। 

लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को-प्रोड्यूस, 'पहला प्यार दूसरी बार' यूथ, प्यार और साथ रहने के बारे में एक नए और दिल को छू लेने वाली कहानी दिखा रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों 23 अक्टूबर, 2026 को देशभर में रिलीज़ हो चुकी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!