Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Jun, 2025 01:31 PM

प्रियंका चाहर चौधरी ने कम समय में ही टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। हसीना का जहां पर्दे पर संस्कारी बहू के रूप में देसी रूप देखने को मिला तो असल जिंदगी में अपने किलर लुक्स से कहर ढा जाती हैं।इस बार हसीना ने मोनोकनी में अपना बेहद...
मुंबई: प्रियंका चाहर चौधरी ने कम समय में ही टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। हसीना का जहां पर्दे पर संस्कारी बहू के रूप में देसी रूप देखने को मिला तो असल जिंदगी में अपने किलर लुक्स से कहर ढा जाती हैं।
इस बार हसीना ने मोनोकनी में अपना बेहद सिजलिंग रूप दिखाया। लुक की बात करें तो प्रियंका ने पिंक मोनोकिनी पहनी है। उनकी मोनोकिनी में डीप नेकलाइन और साइड कट आउट्स थे, जो उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहे थे।

एक्ट्रेस का मेकअप काफी सॉफ्ट और नेचुरल था, जिसमें हल्की हाइलाइटिंग और वार्म आईशैडो नजर आ रहा था। इस लुक के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका चाहर चौधरी ने एक से बढ़कर एक पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस का अंदाज दिन पर दिन और ग्लैमर व बोल्ड होता जा रहा है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाएगा।फोटोशूट के दौरान हसीना ने कमाल के एक्सप्रेशंस दिए। उनके हाव-भाव देख कोई भी मदहोश हो जाएगा। तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'बारिश तो हो ही रही है, सोचा टिप-टिप लुक भी बरसा दूं।'

पिछले काफी समय से प्रियंका और उनके को-स्टार अंकित गुप्ता के रिलेशनशिप की कई अफवाहें उड़ रही थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी इन खबरों पर पुष्टि नहीं की। अब दोनों ने कुछ समय पहले ही एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है जिस पर फैंस इनके ब्रेकअप का अंदाजा लगा रहे हैं।