भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली की फिल्म के लिए वसूली तगड़ी फीस

Edited By suman prajapati, Updated: 31 Jan, 2025 11:29 AM

priyanka becomes india highest paid actress charges crores for rajamouli film

अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में घर बसाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री का काफी जाना-माना नाम है। बॉलीवुड से करियर की शुरूआत कर प्रियंका ने हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। अब वह 6 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी कर...

मुंबई. अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में घर बसाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री का काफी जाना-माना नाम है। बॉलीवुड से करियर की शुरूआत कर प्रियंका ने हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। अब वह 6 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी कर रही है और हाल ही में उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म साइन की है। इसके लिए प्रियंका ने तगड़ी फीस वसूली है, जिसके बाद वह भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 साइन की है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 30 करोड़ रुपए की  रकम वसूली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भारत में सबसे ज्यादा रकम वसूलने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप पर जगह बना ली है।

 


वहीं, फिल्म की बात करें तो एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा इसमे एक्टर जॉन अब्राहम के नजर आने की भी खबरें हैं। इस फिल्म के जरिए जॉन और प्रियंका 17 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!