व्हाइट गाउन...शर्मो हया का पर्दा...पत्रलेखा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, पतिदेव राजकुमार ने लुटाया दिल खोलकर प्यार

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Nov, 2021 05:43 PM

patralekha shares her gorgeous photos in white gown rajkummar rao comments

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को   चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल लगातार अपनी आउटिंग और फोटोज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच हाल ही में पत्रलेखा ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जो सोशल साइट पर आते ही...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को   चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल लगातार अपनी आउटिंग और फोटोज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच हाल ही में पत्रलेखा ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जो सोशल साइट पर आते ही तेजी से वायरल होने लग गई है।


पत्रलेखा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह व्हाइट गाउन पहने नजर आ रही हैं।

 

इस लुक को उन्होंने स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और ब्रेसलेट के साथ पूरा किया है और नेट दुपट्टा का घूंघट निकाला हुआ है।

ओलऑवर लुक में राजकुमार की पत्नी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लुक को कंप्लीट करते हुए हसीना कैमरे के सामने जबरदस्त अदाएं दिखा रही हैं। पत्रलेखा के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


वहीं पत्रलेखा की इस फोटो पर उनके पतिदेव राजकुमार ने भी कमेंट करते हुए लिखा- 'माय(मेरी)'. इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली एक इमोजी भी बनाई है।

PunjabKesari


बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दूसरे संग शादी रचाई है। दोनों की शादी चंडीगढ़ में काफी धूम-धाम से हुई थी। हालांकि अब राजकुमार अपनी दुल्हनिया को मायानगरी यानि मुंबई में लेकर आ गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!