Bollywood Top News:पंचतत्वों में विलीन हुईं निर्मल कपूर...राहुल वैद्य ने परिवार संग 5 करोड़ में बेचे दो अपार्टमेंट

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 May, 2025 04:08 PM

nirmal kapoor death to rahul vaidya sell to flats bollywood news

एक्टर अनिल और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम निधन हो गया है। अनिल, बोनी और संजय तीनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है जिस मां की गोद में सिर रखकर सोए जिसके आंचल की छांव में हर दुख से दूर रहे वही आंचल अब उनके सिर से उठ गया है। वहींशनिवार...

मुंबई: एक्टर अनिल और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम निधन हो गया है। अनिल, बोनी और संजय तीनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है जिस मां की गोद में सिर रखकर सोए जिसके आंचल की छांव में हर दुख से दूर रहे  वही आंचल अब उनके सिर से उठ गया है। वहीं शनिवार को निर्मल कपूर पंचतत्वों में विलीन हो गई है। इसके अलावा 'बिग बॉस 14' से घर-घर फेमस राहुल वैद्य ने हाल ही में अपने माता-पिता कृष्णा और गीता वैद्य के साथ मिलकर मुंबई के ओशिवारा में दो रेसिडेंशियल अपार्टमेंट बेचे हैं। इन फैल्ट्स की कीमत 5 करोड़ है।यह जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (आईजीआर) की वेबसाइट से मिली है, जिसमें बताया गया है कि लेन-देन का रजिस्ट्रेशन अप्रैल, 2025 में हुआ था। चलिए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर..

अलविदा निर्मल कपूर: पंचतत्व में विलीन हुईं अनिल कपूर की मां, दादी को नम आंखों से विदाई देकर लौटे पोते-पोतियां 

 


 एक्टर अनिल और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। अनिल, बोनी और संजयतीनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है जिस मां की गोद में सिर रखकर सोए जिसके आंचल की छांव में हर दुख से दूर रहे  वही आंचल अब उनके सिर से उठ गया है। मां का साया सिर से हटा तो जैसे उनकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई। वहीं अब निर्मल कपूर पंचतत्वों में विलीन हो गई है।  पूरे कपूर खानदान के साथ तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अर्जुन, खुशी, शिखर पहाड़िया, रानी मुखर्जी, करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स इस दुख की घड़ी में कपूर फैमिली के साथ खड़े दिखे।श्मशान घाट से लौटते हुए कपूर परिवार के सदस्य भावुक नजर आए।  

 

मशहूर पंजाबी गायक रम्मी रंधावा पर टूटा दुखों का पहाड़, कम उम्र में भगवान को प्यारी हो गई फूलों जैसी बेटी

पंजाबी लोक गायक रम्मी रंधावा इस समय बेहद ही दुखद घड़ी से गुजर रहे हैं।  दरअसल, उनकी बेटी गुनीत कौर रंधावा का कम उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी  खुद गायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी।

राहुल वैद्य ने परिवार संग 5 करोड़ में बेचे दो अपार्टमेंट,17 साल पहले इतने लाख में खरीदे थे फ्लैट्स

'बिग बॉस 14' से घर-घर फेमस राहुल वैद्य ने हाल ही में अपने माता-पिता कृष्णा और गीता वैद्य के साथ मिलकर मुंबई के ओशिवारा में दो रेसिडेंशियल अपार्टमेंट बेचे हैं। इन फैल्ट्स की कीमत 5 करोड़ है।यह जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (आईजीआर) की वेबसाइट से मिली है, जिसमें बताया गया है कि लेन-देन का रजिस्ट्रेशन अप्रैल, 2025 में हुआ था।

वामिका संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते विराट, इंटरनेट पर छाई बाप-बेटी की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उन कपल्स से है जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखा है। कपल दो बच्चों के पेरेंट्स हैं जिनका फेस भी अभी तक उन्होंने रिवील नहीं किया है। हालांकि कपल्स की बच्चों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते की तस्वीरें जरूर इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। वहीं अब विराट की उनकी बेटी वामिका के साथ तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में क्रिकेटर आरसीबी की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं वामिका फ्राॅक में प्यारी लग रही हैं। वामिका ने दो चोटी की है। वह खिड़की से बाहर निहारती दिख रही हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी पंसद कर रहे हैं। 

'दिन में कुछ और रात में कुछ और..मीका सिंह ने दी 2 से 6 बजे के बीच सलमान खान से दूर रहने की सलाह, बोले--'वो दो पैग लगाने के बाद बदल जाते हैं'

सिंगर मीका सिंह का सलमान खान के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं। मीका ने सलमान खान की कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं। हाल ही में मीका ने एक इंटरव्यू में सलमान खान को देकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान दो पैग लगाने के बाद कुछ और ही हो जाते हैं। मीका सिंह ने कहा-"सलमान भाई रात को कुछ और होते हैं और दिन को कुछ और होते हैं।सलमान खान मेरे साथ बहुत ओपन हैं।दो पैग पीने के बाद, वह मेरे साथ बराबरी का व्यवहार करते हैं लेकिन इससे आपको कंफ्यूजन में नहीं पड़ना चाहिए, चाहे आपने दो पैग पी लिए हों या चार पैग। वह सलमान खान हैं।समस्या तब होती है जब लोग अपनी लाइफ में जल्दी ही घमंडी हो जाते हैं।"

शादी के 5 महीने बाद मां बनने वाली हैं शोभिता! साड़ी के पल्लू से छिपाया बेबी बंप, परिवार ने बताया सच !

शोभिता धुलिपाला ने दिसंबर 2024 में नागा चैतन्य संग शादी रचाई थी। कपल की शादी का जश्न 3 दिन तक चला। वहीं अब कहा जा रहा है कि शोभिता शादी 5 महीने बाद मां बनने वाली है। ये सब तब शुरू हुआ जब शोभिता पति नागा चैतन्य के साथ मुंबई में वेव समिट में नजर आई।शोभिता ने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वे सिंदूर लगाए हुए खूबसूरत पोज दे रही हैं हालांकि, फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि यह कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लंबे समय से फैंस ने शोभिता को ढीले-ढाले कपड़े पहने हुए देखा है जिसमें वह अपने पेट को ढक रही हैं। अब शोभिता के परिवार के एक सदस्य ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं या नहीं। 

'यहां सब शांत है, दूर-दूर तक कोई जंग का निशान नहीं,' भारत-पाक बार्डर पर खड़े इस पाकिस्तान अभिनेता का विडियो वायरल 


पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इस बीच पाकिस्तानी अभिनेता फैसल रहमान का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

'बॉर्डर 2' की शूटिंग के दौरान हुई तेज-तर्रार बारिश, सेट पर चाय और पकौड़ो का मजा लेते दिखे सनी देओल, देखें वीडियो 


बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शुक्रवार सुबह वे देहरादून पहुंचे थे, जहां फिल्म का एक अहम सीन शूट होना था। लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शूटिंग रुक गई। हालांकि, सनी देओल ने इस मौसम का पूरा लुत्फ उठाया।

पहाड़ों में दौड़ते दिखे कपिल शर्मा, यूजर्स बोले- चाय की टपरी से पर्स मारने के बाद...


मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अब सिर्फ अपनी कॉमेडी से नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस से भी लोगों को खूब प्रेरित कर रहे हैं। उनकी फैट टू फिट जर्नी लाखों लोगों के लिए मिसाल बन चुकी है। कभी 92 किलो से ज्यादा वजन वाले कपिल शर्मा अब रोजाना दौड़ते हैं, एक्सरसाइज करते हैं और खुद को फिट रखने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

अवनीत कौर की तस्वीर को लाइक करने पर विराट कोहली ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर कई बार अनजाने में कुछ ऐसा हो जाता है जो बड़ा बवाल मचा सकता है। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के क्रिकेटर पति विराट कोहली  के साथ हुआ। विराट कोहली के इंस्टा पर भले ही 271 मिलियन फॉलोअर्स लेकिन वह पोस्ट करने के मामले में उतने एक्टिव नहीं। अभी-अभी लेटेस्ट पोस्ट उन्होंने बीवी अनुष्का शर्मा को बर्थडे विश करते हुए किया है। हालांकि इन सबके बीच इस वक्त विराट सबसे अधिक चर्चा में हैं अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक किया और उसे तुरंत हटा लिया गया। सोशल मीडिया पर अड्डाबाजी करने वालों के लिए तो इतना ही काफी था। उन्होंने नोटिस किया और इसका स्क्रीनशॉट रक लिया। अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा खूब होने लगी। इस पोस्ट में अवनीत कौर ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप और प्रिंटेड स्कर्ट में दिख रही हैं। मामला बढता देख विराट ने इस पर सफाई दे दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!